आज नवरात्रि का आठवां दिन है। इस दिन महागौरी की पूजा करने का विधान है। देशभर में मां के दर्शन के लिए मंदिरों में भक्तों की भारी उमड़ रही है। महाअष्टमी पर मुंबई के मुंबा देवी मंदिर में भव्य आरती हुई। भक्तों ने बढ़-चढ़कर इस आरती में हिस्सा लिया।
बताया जाता है कि यह मंदिर लगभग 400 साल पुराना है। मुंबई का नाम ही मराठी में मुंबा आई यानि मुंबा माता के नाम से निकला है।
बिहार के दुर्गा पंडाल में मां के दर्शन के लिए पहुंचने लगे हैं भक्त
असम: गुवाहाटी कामाख्या मंदिर में महाअष्टमी के दिन उमड़ी भक्तों की भीड़
वहीं आम जनता के साथ-साथ सेलिब्रिटीज और नेता भी देवी की पूजा करने में पीछे नहीं हैं। बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पटना में दुर्गा पूजा में शामिल हुए। उन्होंने पंडाल में पहुंचकर मां दुर्गा की पूजा की।
ये भी पढ़ें: #Navratri2017: गुजरात में ऐसे शुरू हुई डांडिया खेलने की प्रथा
गोरखपुर के सीएम योगी आदित्यनाथ ने भी देवी की पूजा की। नवरात्रि में उन्होंने विधि-विधान से मां की अर्चना की।
बॉलीवुड एक्ट्रेस काजोल भी दुर्गा मां के दर्शन के लिए पंडाल पहुंचीं। उन्होंने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक तस्वीर शेयर की, जिसके कैप्शन में लिखा, 'आखिरकार मैंने उन्हें देख लिया, उनकी महिमा के साथ'।
ये भी पढ़ें: मधुबाला से लेकर माधुरी की आवाज बनीं लता मंगेशकर के सुपरहिट गाने
वेस्ट बंगाल में भी दुर्गा पूजा की धूम मची हुई है। कोलकाता में सप्तमी के दिन दुर्गा पंडाल में महा सप्तमी संध्या आरती हुई, जिसमें हजारों की संख्या में लोगों की भीड़ जुटी।
पंजाब के लुधियाना में लोगों ने डांडिया खेलकर खूब मस्ती की।
ये भी पढ़ें: जम्मू-कश्मीर: BSF जवान को आतंकियों ने घर में घुस कर मारा, परिवार घायल
Source : News Nation Bureau