आप नेता संजय सिंह को महिला कार्यकर्ता ने मारा थप्पड़, MCD चुनाव के टिकट के लिए पैसे मांगने का आरोप

आम आदमी पार्टी के प्रवक्ता संजय सिंह पर रोड शो के दौरान एक महिला कार्यकर्ता के थप्पड़ मारने की खबर है।

आम आदमी पार्टी के प्रवक्ता संजय सिंह पर रोड शो के दौरान एक महिला कार्यकर्ता के थप्पड़ मारने की खबर है।

author-image
Aditi Singh
एडिट
New Update
आप नेता संजय सिंह को महिला कार्यकर्ता ने मारा थप्पड़, MCD चुनाव के टिकट के लिए पैसे मांगने का आरोप

आम आदमी पार्टी के प्रवक्ता संजय सिंह पर रोड शो के दौरान एक महिला कार्यकर्ता के थप्पड़ मारने की खबर है। महिला का आरोप है कि एमसीडी चुनाव में टिकट के लिए पैसे मांग मांगे जाने का आरोप लगाया। थप्पड़ मारने वाली महिला का नाम सिमरन बेदी है।

Advertisment

इसे भी पढ़ें: चुनाव आयोग पहुंची कांग्रेस और AAP, केजरीवाल बोले ईवीएम के कीचड़ से तो कमल ही खिलेगा

बेदी ने बताया,'मैं पार्टी से कई साल से जुड़ी हुई हूं लेकिन जब तिलक नगर से एमसीडी चुनाव के लिए टिकट मांगा तो उससे पैसे मांगे गए।' महिला ने बताया कि संजय सिंह सहित पार्टी के बड़े नेताओं ने उसे मिलने से मना कर दिया। 

डीसीपी (वेस्ट) विजय कुमार ने बताया, 'एमएलए जनरैल सिंह ने पुलिस को दोपहर 12 बजे कॉल किया। उन्होंने कहा कि तिलक नगर में गुरुद्वारा के पास एक महिला ने आप के प्रवक्ता को थप्पड़ मारा है। पुलिस महिला और उसके पति से पूछताछ कर रही है। अब तक संजय सिंह की ओर से कोई शिकायत नहीं मिली है।'

इसे भी पढ़ें: अरविंद केजरीवाल रैली में लगे मोदी-मोदी के नारे!

यह घटना तिलक नगर के चौखंडी इलाके में घटी, जिसके बाद खूब हंगामा हुआ। जिसके बाद संजय सिंह को रोड शो रद्द करना पड़ा।

Source : News Nation Bureau

Sanjay Singh
      
Advertisment