दिल्ली की सत्ता को लॉन्च पैड की तरह इस्तेमाल कर रहे हैं केजरीवाल- योगेंद्र यादव
स्वराज इंडिया के अध्यक्ष और आम आदमी पार्टी के पूर्व नेता योगेंद्र यादव ने आम आदमी पार्टी और अरविंद केजरीवाल पर जमकर निशाना साधा है
नई दिल्ली:
स्वराज इंडिया के अध्यक्ष और आम आदमी पार्टी के पूर्व नेता योगेंद्र यादव ने आम आदमी पार्टी और अरविंद केजरीवाल पर जमकर निशाना साधा है। दिल्ली के मुख्यमंत्री केजरीवाल को आंडें हाथों लेते हुए कहा केजरीवाल दिल्ली की सत्ता को लॉन्च पैड की तरह इस्तेमाल कर रहे हैं ताकि दूसरे राज्यों में अपनी राजनीतिक पकड़ मजबूत कर सकें।
इतना ही नहीं केजरीवाल पर बरसते हुए कहा केजरीवाल शासन और सरकार चलाने में कम और विवादों पर ज्यादा ध्यान देते हैं। दिल्ली की जनता को बुरी हालत में छोड़कर दूसरे राज्यों का राजनीतिक दौरा करते हैं।जब दिल्ली के लोग डेंगू और चिकनगुनिया से जूझ रहे थे तो दिल्ली सरकार के मंत्री दिल्ली छोड़कर दूसरे राज्यों के दौरो पर व्यस्त थे।
इसके साथ ही केजरीवाल पर राज्यपाल से तनातनी को लेकर तंज कसते हुए योगेंद्र यादव ने कहा कि आप सरकार काम करने की जगह झगड़े करने में व्यस्त है। केजरीवाल के नारे 'वो परेशान करते रहे हम काम करते रहें' पर सवाल उठाते हुए योगेंद्र यादव ने कहा एक तरफ वो कहते हैं कि हमारे पास अधिकार नहीं हैं केंद्र सरकार हमें काम करने नहीं देती है वहीं दूसरी तरफ कहते हैं कि उन्होंने दिल्ली की तस्वीर बदल दी।
योगेंद्र यादव ने कहा कि उनकी पार्टी स्वराज इंडिया आम आदमी की समस्याओं को उठाएगी और एमसीडी चुनाव में पूरे दम खम के साथ उतरेगी। गौरतलब है कि योगेंद्र यादव और प्रशांत भूषण आम आदमी पार्टी के संस्थापक सदस्यों में से एक थे लेकिन केजरीवाल के साथ विवाद होने के बाद दोनों को पार्टी से बाहर का रास्ता दिखा दिया गया था।
Don't Miss
वीडियो
IPL 2024
मनोरंजन
धर्म-कर्म
-
Love Rashifal 3 May 2024: इन राशियों के लिए आज का दिन रोमांस से रहेगा भरपूर, जानें अपनी राशि का हाल
-
Ganga Dussehra 2024: इस साल गंगा दशहरा पर बन रहा है दुर्लभ योग, इस शुभ मुहूर्त में स्नान करें
-
Akshaya Tritiya 2024: अक्षय तृतीय के दिन करें ये उपाय, चुम्बक की तरह खिंचा चला आएगा धन!
-
First Hindu Religious Guru: ये हैं पहले हिंदू धर्म गुरु, भारत ही नहीं विश्व भी करता है इन्हें नमन