'केसरी चैप्टर-2' में बंगाली नायकों का नाम बदलना गलत : कुणाल घोष
'मध्य प्रदेश महिला लीग' राज्य के इतिहास के लिए स्वर्णिम क्षण : ज्योतिरादित्य सिंधिया
राजा रघुवंशी हत्याकांड : राजा के भाई ने सोनम के नार्को टेस्ट की मांग की
पीएम मोदी ने ब्रिक्स को मजबूत किया है, वैश्विक सम्मान अर्जित किया है : ब्राजील के राजदूत (आईएएनएस एक्सक्लूसिव)
बांग्लादेश: पुरस्कार विजेता अर्थशास्त्री की गिरफ्तारी, अन्य नेताओं के खिलाफ भी कार्रवाई
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू : संघर्ष, सेवा और सादगी की मिसाल
मणिपुर : राज्यपाल का निर्देश, शिक्षा की गुणवत्ता में लाएं सुधार
ट्रिपल मर्डर मिस्ट्री और पैसे डबल करने के बहाने की गई ठगी का बड़ा खुलासा
विपक्ष को शिक्षा पर राजनीति नहीं करनी चाहिए : मनीषा कायंदे

अरविंद केजरीवाल का मध्य प्रदेश में 'शंखनाद', सभी विधानसभा सीटों पर चुनाव लड़ेगी AAP

दिल्ली के मुख्यमंत्री और आम आदमी पार्टी (आप) के प्रमुख अरविंद केजरीवाल ने अगले साल मध्य प्रदेश में होने वाले विधानसभा चुनाव में सभी सीटों पर लड़ने का ऐलान किया है।

दिल्ली के मुख्यमंत्री और आम आदमी पार्टी (आप) के प्रमुख अरविंद केजरीवाल ने अगले साल मध्य प्रदेश में होने वाले विधानसभा चुनाव में सभी सीटों पर लड़ने का ऐलान किया है।

author-image
saketanand gyan
एडिट
New Update
अरविंद केजरीवाल का मध्य प्रदेश में 'शंखनाद', सभी विधानसभा सीटों पर चुनाव लड़ेगी AAP

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल (फाइल फोटो)

दिल्ली के मुख्यमंत्री और आम आदमी पार्टी (आप) के प्रमुख अरविंद केजरीवाल ने अगले साल मध्य प्रदेश में होने वाले विधानसभा चुनाव में सभी सीटों पर लड़ने का ऐलान किया है।

Advertisment

रविवार को भोपाल में एक रैली को संबोधित करते हुए केजरीवाल ने इसकी घोषणा की। मध्य प्रदेश में विधानसभा चुनाव अगले साल नवंबर- दिसंबर में होने वाली है।

केजरीवाल ने मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान पर आरोप लगाया है कि उन्होंने 'भ्रष्टाचार और गलत नीतियों से राज्य को पिछले 15 सालों में आम की तरह चूस लिया है।'

केजरीवाल ने कहा कि 14 सालों से शिवराज सिंह चौहान सरकार में हैं, लेकिन एक भी अच्छा काम नहीं किया है। केजरीवाल ने शिवराज पर तंज कसते हुए उन्हें 'कंस' करार दिया।

केजरीवाल ने कहा कि मध्य प्रदेश को लोग व्यापम घोटाले के नाम से जान रहे हैं। उन्होंने कहा कि यहां मुख्यमंत्री किसानों पर गोलियां चलवाते हैं।

केजरीवाल ने शिवराज सरकार पर आरोप लगाते हुए कहा कि राज्य में मुख्यमंत्री के काम से शिक्षक, महिला, आदिवासी, व्यापारी, छात्र, युवा कोई भी खुश नहीं है। उन्होंने कहा कि यदि राज्य में ढंग से काम किया जाता, तो इतने समय में नया मध्य प्रदेश बनाया जा सकता था।

अरविंद केजरीवाल ने दिल्ली का उदाहरण देते हुए कहा कि दिल्ली के 88% बच्चे पास होते हैं, वहीं मध्य प्रदेश में सिर्फ 48% होते हैं। उन्होंने कहा कि दिल्ली में लोग प्राइवेट स्कूल से निकालकर अपने बच्चों को सरकारी स्कूलों में भेज रहे हैं।

केजरीवाल ने राज्य में किसानों की आत्महत्या पर कहा कि शिवराज सरकार अगर भ्रष्टाचार करना बंद कर देगी, तो आसानी से किसानों का कर्ज माफ हो जाएगा। उन्होंने कहा कि शिवराज जवाब दें कि मध्य प्रदेश में स्वामीनाथन रिपोर्ट लागू क्यों नहीं होते?

रविवार को आम आदमी पार्टी की शंखनाद रैली में अरविंद केजरीवाल के अलावा मध्य प्रदेश प्रभारी और दिल्ली के श्रम मंत्री गोपाल राय, प्रदेश संयोजक आलोक अग्रवाल भी सम्मिलित हुए।

और पढ़ें: गोरखपुर: BRD मेडिकल कालेज में 48 घंटे में हुई 30 मासूमों की मौत

HIGHLIGHTS

  • मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव में सभी सीटों पर चुनाव लड़ेगी आम आदमी पार्टी
  • केजरीवाल ने विधानसभा चुनाव में सभी 230 सीटों पर लड़ने का ऐलान किया है

Source : News Nation Bureau

shivraj-singh-chauhan delhi madhya-pradesh AAP aam aadmi party MP bhopal mp assembly election arvind kejriwal
      
Advertisment