AAP पेट्रोल-डीजल पर भारत बंद में कांग्रेस के साथ नहीं होगी शामिल

दिल्ली में सत्तारूढ़ आम आदमी पार्टी (आप) ने रविवार को स्पष्ट किया कि वह कांग्रेस द्वारा आहूत सोमवार के भारत बंद में शामिल नहीं होगी।

दिल्ली में सत्तारूढ़ आम आदमी पार्टी (आप) ने रविवार को स्पष्ट किया कि वह कांग्रेस द्वारा आहूत सोमवार के भारत बंद में शामिल नहीं होगी।

author-image
ruchika sharma
एडिट
New Update
AAP पेट्रोल-डीजल पर भारत बंद में कांग्रेस के साथ नहीं होगी शामिल

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल

दिल्ली में सत्तारूढ़ आम आदमी पार्टी (आप) ने रविवार को स्पष्ट किया कि वह कांग्रेस द्वारा आहूत सोमवार के भारत बंद में शामिल नहीं होगी। यह बंद तेल कीमतों में भारी वृद्धि और रुपये में लगातार हो रही गिरावट के खिलाफ आयोजित किया गया है।  आप के मुख्य प्रवक्ता सौरभ भारद्वाज ने कहा, 'यद्यपि मुद्दा सही है, लेकिन कांग्रेस को ईंधन मूल्य वृद्धि और भारतीय रुपये में गिरावट के मुद्दे पर कोई नैतिक अधिकार नहीं है। इस बात को हजम कर पाना कठिन है कि कांग्रेस भारत बंद का आह्वान कर रही है।'

Advertisment

भारद्वाज ने ठीक यहीं पर मोदी सरकार पर आरोप लगाया कि वह कांग्रेस की नीतियों को आगे बढ़ा रही है। उन्होंने कहा, 'मोदी सरकार पेट्रोल और डीजल कीमतों में अभूतपूर्व वृद्धि और भारतीय रुपये में रिकॉर्ड गिरावट को रोकने में अपनी विफलता के जरिए नागरिकों पर जुर्म कर रही है।' उन्होंने कहा कि मोदी सरकार मूल्य वृद्धि रोकने में पूरी तरह विफल रही है।  भारद्वाज ने कहा, 'या तो इस सरकार को देश की आर्थिक हालात की समझ नहीं है या यह जानबूझकर आम आदमी की कीमत पर अपने खजाने भर रही है।'

Source : IANS

congress bharat-band diesel petrol aam aadmi party
Advertisment