केंद्र सरकार का ऐलान- यौन उत्पीड़न की शिकार महिला कर्मचारियों को मिलेगा 90 दिन का अवकाश और वेतन

इस नियम के अनुसार, यह अवकाश महिलाओं को पहले से मिलने वाले अवकाश से अलग होगा।

इस नियम के अनुसार, यह अवकाश महिलाओं को पहले से मिलने वाले अवकाश से अलग होगा।

author-image
sunita mishra
एडिट
New Update
केंद्र सरकार का ऐलान- यौन उत्पीड़न की शिकार महिला कर्मचारियों को मिलेगा 90 दिन का अवकाश और वेतन

प्रतीकात्मक चित्र

केंद्र सरकार जल्द ही यौन उत्पीड़न की शिकार महिलाओं को राहत देने के लिए नया कानून लाने जा रही है। नए कानून के मुताबिक यौन उत्पीड़न की शिकार महिला कर्मचारियों को जांच की अवधि के दौरान 90 दिनों के अवकाश के साथ वेतन भी दिया जाएगा।

Advertisment

हाल ही में कार्मिक और प्रशिक्षण विभाग (डीओपीटी) ने इस संबंध में सेवा नियमों में संशोधन किया है। यह नियम कार्यस्थल पर काम करने वाली महिलाओं के खिलाफ होने वाले उत्पीड़न रोकधाम अधिनियम 2013 के अंतर्गत किया जा रहा है। इस कानून के आने के बाद महिलाओं को अपने कार्यस्थल पर यौन उत्पीड़न होने से बचाया जा सकता है।

ये भी पढ़ें: ED ने मुस्लिम धर्मगुरु जाकिर नाइक की 18 करोड़ रुपये की संपत्ति जब्त की

इस नियम के अनुसार यह अवकाश महिलाओं को पहले से मिलने वाले अवकाश से अलग होगा। महिलाओं को धमकी और दबाव की शिकायत के बाद जिन महिलाओं के मामले लंबित हैं उन्हें तीन महीने का अवकाश जाएगा।

ये भी पढ़ें: जाकिर नाइक को एनआईए ने जारी किया नोटिस, 30 मार्च तक मुख्यालय में उपस्थित होने को कहा

HIGHLIGHTS

  • केंद्र सरकार जल्द ही यौन उत्पीड़न की शिकार महिलाओं को राहत देने के लिए नया कानून लाने जा रही है
  • नए कानून के मुताबिक यौन उत्पीड़न की शिकार महिला कर्मचारियों को जांच की अवधि के दौरान 90 दिनों के अवकाश के साथ वेतन भी दिया जाएगा

Source : News Nation Bureau

central government sexual harassment
      
Advertisment