देश में बारिश और बाढ़ का कहर जारी, 7 राज्यों में अब तक 868 लोगों की मौत

मॉनसून सीजन में अब तक 868 लोगों की मौत हो चुकी हैं। इसमें बारिश, बाढ़ और भूस्खलन से सबसे ज्यादा केरल में 247 लोगों की जानें अब तक जा चुकी हैं।

मॉनसून सीजन में अब तक 868 लोगों की मौत हो चुकी हैं। इसमें बारिश, बाढ़ और भूस्खलन से सबसे ज्यादा केरल में 247 लोगों की जानें अब तक जा चुकी हैं।

author-image
saketanand gyan
एडिट
New Update
देश में बारिश और बाढ़ का कहर जारी, 7 राज्यों में अब तक 868 लोगों की मौत

असम में बाढ़ की तस्वीर (फाइल फोटो: PTI)

इस साल बारिश और बाढ़ लोगों के लिए आफत बन कर आई है। मॉनसून सीजन में अब तक 868 लोगों की मौत हो चुकी हैं। इसमें बारिश, बाढ़ और भूस्खलन से सबसे ज्यादा केरल में 247 लोगों की जानें अब तक जा चुकी हैं। गृह मंत्रालय के नेशनल इमरजेंसी रिस्पांस सेंटर (NERC) की रिपोर्ट के अनुसार, केरल में बारिश से अब तक 247 लोगों की मौत हुई है, 14 जिलों में करीब 2.11 लाख लोग बारिश और बाढ़ से लोग बुरी तरह प्रभावित हुए हैं और 32,500 हेक्टेयर फसलों का नुकसान हुआ है।

Advertisment

केरल के अलावा उत्तर प्रदेश में अब तक 191, पश्चिम बंगाल में 183, महाराष्ट्र में 139, गुजरात में 52, असम में 45 और नागालैंड में 11 लोगों की मौत हो चुकी है। बारिश के कारण केरल में 28 और पश्चिम बंगाल में 5 लोग लापता भी हैं वहीं बारिश से जुड़ी घटनाओं में अब तक 274 लोग घायल भी हुए हैं।

बाढ़ और बारिश से महाराष्ट्र के 26 जिले, असम में 23, पश्चिम बंगाल में 23, केरल में 14, उत्तर प्रदेश में 13, नागालैंड में 11 औक गुजरात में 11 जिले गंभीर रूप से प्रभावित हैं।

केरल में करीब दो लाख लोगों को तकरीबन 1200 राहत शिविरों में रह रहे हैं और 2,000 राहत कार्यकर्ता के साथ राष्ट्रीय आपदा प्रबंधन बल (एनडीआरएफ) की 43 टीमें तैनात हैं। राज्य में 163 नावों के साथ लोगों को राहत शिविरों में पहुंचाने का काम किया जा रहा है।

भारतीय वायुसेना ने केरल में 23 हेलीकॉप्टर और 11 ट्रांसपोर्ट एयरक्राफ्ट को तैनात किया है। भारतीय नौसेना ने शुक्रवार को गोताखोर टीमों के साथ 51 नावों को तैनात किया और 1,000 लाइफ जैकेट और 1,300 रबर के जूतों को भेजा गया है।

वहीं असम में 11.45 लाख लोग बाढ़ और बारिश से प्रभावित हुए हैं और 27,600 हेक्टेयर में लगे फसल बर्बाद हुए हैं। राज्य में 357 राहत कार्यकर्ताओं के साथ एनडीआरएफ की 14 टीमें राहत अभियान में लगे हुए हैं।

और पढ़ें: केरल में आफत की बारिश से भारी तबाही, 167 लोगों की मौत, बाढ़ प्रभावित राज्य का दौरा करेंगे मोदी

पश्चिम बंगाल में 2.27 लाख लोग बाढ़ से प्रभावित हुए हैं और राज्य में 48,550 हेक्टेयर फसलों का नुकसान अब तक हो चुका है। उत्तर प्रदेश में अब तक मॉनसून की बारिश से 1.74 लाख लोग प्रभावित हुए हैं और 33,855 हेक्टेयर फसलों का नुकसान हुआ है।

उत्तर प्रदेश में एनडीआरएफ की नौ टीमें, पश्चिम बंगाल में आठ, गुजरात में सात, महाराष्ट्र में चार और नागालैंड में एक टीम बाढ़ और बारिश से राहत अभियान और बचाव कार्य में लगे हुए हैं।

Source : News Nation Bureau

West Bengal ndrf monsoon gujarat floods Heavy Rains गुजरात मॉनसून बारिश बाढ़ केरल बारिश Kerala rains
      
Advertisment