कर्ज माफी में मुंबई के 800 से अधिक किसान, फडनवीस ने दिए जांच के आदेश

महाराष्ट्र सरकार की किसानों की कर्ज माफी की सूची में मुंबई के 813 किसानों की मौजदूगी ने मुख्यमंत्री देवेंद्र फडनवीस को सकते में डाल दिया है। मुबंई मुख्य तौर पर शहरी इलाका है और यहां पर 813 किसानों की मौजूदगी ने सरकार को हैरान कर दिया है।

author-image
Abhishek Parashar
एडिट
New Update
कर्ज माफी में मुंबई के 800 से अधिक किसान, फडनवीस ने दिए जांच के आदेश

महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडनवीस (पीटीआई)

महाराष्ट्र सरकार की किसानों की कर्ज माफी की सूची में मुंबई के 813 किसानों की मौजदूगी ने मुख्यमंत्री देवेंद्र फडनवीस को सकते में डाल दिया है। मुबंई मुख्य तौर पर शहरी इलाका है और यहां पर 813 किसानों की मौजूदगी ने सरकार को हैरान कर दिया है।

Advertisment

मुंबई और इसके आस-पास के इलाकों में खेती नहीं होती है।

मुंबई में रह रहे इन किसानों की कर्ज माफी से पहले मुख्यमंत्री ने मामले की पर्याप्त छानबीन के आदेश जारी कर दिए हैं। पिछले महीने ही राज्य सरकार ने किसानों के 34,000 करोड़ रुपये के कर्ज को माफ किए जाने का ऐलान किया था।

कर्ज माफी के बाद फडनवीस को सताने लगी राज्य के वित्तीय सेहत की चिंता, 1.5 लाख रुपये तक का कर्ज माफ कर चुकी है सरकार

मुख्यमंत्री ने ट्विटर पर जिला आधारित उन किसानों की सूची जारी की थी, जिसमें मुंबई के 694 किसान और अर्द्धशहरी इलाकों के 119 किसान शामिल थे। कर्ज माफी वाले किसानों में अधिकांश यवतमाल, बुलढ़ाना और अमरावती से आते हैं, जो विदर्भ इलाके में पड़ता है। इन सभी इलाकों में सबसे ज्यादा किसान आत्महत्या करते हैं।

सरकार की योजना के मुताबिक सभी किसानों के डेढ़ लाख रुपये तक के कर्ज माफ कर दिए गए हैं।

महाराष्ट्र ने किसानों के 1.5 लाख रुपये तक के कर्ज को किया माफ, मंत्री-विधायक देंगे एक महीने का वेतन

HIGHLIGHTS

  • महाराष्ट्र सरकार की किसानों की कर्ज माफी की सूची में मुंबई के 813 किसानों की मौजदूगी ने देवेंद्र फडनवीस को सकते में डाल दिया है
  • मुबंई मुख्य तौर पर शहरी इलाका है और यहां पर 813 किसानों की मौजूदगी ने सरकार को हैरान कर दिया है

Source : News Nation Bureau

Devendra fadnavis Farm Loan Waiver Farm loan Mumbai Farmers
      
Advertisment