आज़ादी के 70 साल: भारत की वो उपलब्धियां, जिसने दुनिया को चौंकाया

आज़ाद होने के बाद से भारत ने विज्ञान और तकनीकी के क्षेत्र के साथ ही सामाजिक और व्यापार के क्षेत्र में भारत ने लंबी दूरी तय कर अपनी मंज़िल का पाया है।

author-image
pradeep tripathi
एडिट
New Update
आज़ादी के 70 साल: भारत की वो उपलब्धियां, जिसने दुनिया को चौंकाया

आज़ाद होने के बाद से भारत ने विज्ञान और तकनीकी के क्षेत्र के साथ ही सामाजिक और व्यापार के क्षेत्र में भारत ने लंबी दूरी तय कर अपनी मंज़िल का पाया है।

Advertisment

1947 में आज़ाद होने के बाद से भारत ने एक लंबी यात्रा तय की है। देश अपनी आज़ादी की 70वीं सालगिरह मना रहा है। इन सालों में भारत ने कई उपलब्धियों को हासिल किया है। विज्ञान और तकनीकी के क्षेत्र के साथ ही सामाजिक और व्यापार के क्षेत्र में भारत ने लंबी दूरी तय कर अपनी मंज़िल का पाया है।

भारत को विश्व के ताकतवार देशों में गिना जाता है। एक गरीब देश की अपनी पहचान को खत्म कर भारत अब विकसित देशों की सूची में शामिल होने के कागार पर है।

आइये जानते हैं भारत की कुछ उपलब्धियों के बारे में:

पहला चुनाव -1952

भारत 1947 में आज़ाद हुआ और उसके चार साल बाद देश में चनाव हुआ। ये चुनाव आज़ादी की खुशी के साथ ही बंटवारे का दर्द भी झेल रहा था। पहला चुनाव इसलिये भी कठिन था कि लोग लोकतंत्र को कितना मंज़ूर करेंगे। साथ ही लोकतांत्रिक प्रक्रिया को पूरी दुनिया देख रही थी।

और पढ़ें: आजादी के 70 साल: कल्पना चावला से सुनीता विलियम्स और अमर्त्य सेन तक, ये हैं देशी दिल वाले विदेशी हीरो

आज़ादी के बाद देश का पहला चुनाव था जिसकी जिम्मेदारी देश के लोगों पर थी। इस चुनाव ने आज़ादी के बाद पहली सरकार चुनी।

पोखरण का न्यूक्लियर टेस्ट

भारत ने दुनिया को अपनी ताकत का परिचय कराया। दुनिया के पांच देश ही परमाणु क्षमता संपन्न थे लेकिन भारत ने 1974 में परमाणु परीक्षण कर दुनिया को चौंका दिया और परमाणु क्षमता संपन्न देशों के क्लब में शामिल हो गया।

भारत परमाणु शक्ति के शांतिपूर्ण उपयोग पर जोर देता रहा है। भारत परमाणु शक्ति को बिजली उत्पादन के लिये इस्तेमाल करने का हिमायती रहा है।

पहला सैटेलाइट आर्यभट्ट 1975

भारत ने अंतरिक्ष विज्ञान के क्षेत्र में भी झंडे गाड़े। 19 अप्रैल 1975 में भारत ने अपना पहला सैटेलाइट लॉन्च किया जिसका नाम गुप्त काल के खगोलशास्त्री आर्यभट्ट के नाम से रखा गया। रूस के कपुस्तिन यार रॉकेट अंतरिक्ष में भेजा गया। इस इसरो के वैज्ञानिकों ने बनाया था।

और पढ़ें: आजादी के 70 सालः 'ऐ मेरे वतन के लोगों' के साथ देखें, बॉलीवुड के देशभक्ति गानों की वीडियो

भारतीय वैज्ञानिको के लिये आर्यभट्ट की लॉन्चिंग एक बड़ी उपलब्धि मानी जाती है।

सूचना का अधिकार-2005

सूचना का अधिकार कानून लाकर भारत दुनिया के कुछ उन देशों में शामिल हो गया जो अपनी जनता को ये अधिकार देते हैं कि सरकार किस तरह से जनहित की परियोजनाओं पर काम कर रही है। इस कानून से प्रशासन को जिम्मेदार बनाने के लिये भी लाया गया।

2011 में भारत पोलियो मुक्त घोषित हुआ

सालों चले पोलियो के खिलाफ अभियान के परिणाम सामने आने लगे हैं। 13 जनवरी, 2011 के बाद भात में पोलियो का एक भी मामला सामने नहीं आया। 2009 तक भारत में दुनिया के आधे पोलियो ग्रस्त मरीज़ रजिस्टर किये गए थे।

और पढ़ें: आजादी के 70 सालः एक ऐसा क्रांतिवीर जिससे थर थर कांपते थे अंग्रेज, जानिए जतिन्द्रनाथ मुखर्जी के बारे में

13 जनवरी को पश्चिम बंगाल के हावड़ा में दो साल की बच्ची को पोलियो से संक्रमित होने का मामला आया था। लेकिन उसके बाद देश में एक भी मामला नहीं आया।

मंगल ग्रह मिशन- 2013

भारत पहले देश बना जिसने पहली ही कोशिश में मंगल ग्रह के अभियान में सफलता पाई। इस अभियान की सफलता से पूरी दुनिया से भारत और उसके वैज्ञानिकों को बधाई मिली। मार्स ऑर्बाइटर को 5 नवंबर 2013 को इसरो ने लॉन्च किया इस सफलता से इसरो विश्व की चौथी स्पेस एजेंसी बन गई जो मंगल तक पहुंची।

हालांकि ये इसरो का पहला इंटरप्लानेटरी अभियान था। नासा, सोवियत, और यूरोपियन स्पेस एजेंसी पहले ही मंगल अभियान में शामिल हैं।

और पढ़ें: आज़ादी के 70 साल: जानें 15 अगस्त को देश आज़ाद होने के ठीक पहले क्या-क्या हुआ था, क्या थे फैसले

Source : News Nation Bureau

Indias stories of achievements 70 years of Independence
      
Advertisment