दिल्ली पुलिस स्पेशल सेल के 70 कर्मी क्वॉरेंटाइन किए गए

कोरोना वायरस की इस लड़ाई में अहम भूमिका निभा रहे पुलिस कर्मियों को भी इस वायरस से खतरा है. इसी को देखते हुए दिल्ली पुलिस के 70 कर्मियों को क्वारंटीन किया गया है. ये सभी 70 पुलिस कर्मी स्पेशल सेल के हैं. सेल के एक हेड कॉन्स्टेबल के कोरोना पॉजिटिव होने के बाद यह कदम उठाया गया है.

कोरोना वायरस की इस लड़ाई में अहम भूमिका निभा रहे पुलिस कर्मियों को भी इस वायरस से खतरा है. इसी को देखते हुए दिल्ली पुलिस के 70 कर्मियों को क्वारंटीन किया गया है. ये सभी 70 पुलिस कर्मी स्पेशल सेल के हैं. सेल के एक हेड कॉन्स्टेबल के कोरोना पॉजिटिव होने के बाद यह कदम उठाया गया है.

author-image
Yogendra Mishra
एडिट
New Update
Corona

प्रतीकात्मक फोटो।( Photo Credit : फाइल फोटो।)

कोरोना वायरस की इस लड़ाई में अहम भूमिका निभा रहे पुलिस कर्मियों को भी इस वायरस से खतरा है. इसी को देखते हुए दिल्ली पुलिस के 70 कर्मियों को क्वारंटीन किया गया है. ये सभी 70 पुलिस कर्मी स्पेशल सेल के हैं. सेल के एक हेड कॉन्स्टेबल के कोरोना पॉजिटिव होने के बाद यह कदम उठाया गया है. अब तक दिल्ली पुलिस में लगभग 26 पुलिसकर्मी कोरोना पॉजिटिव पाए जा चुके हैं. इनमें चांदनी महल, नबी करीम, जहांगीरपुरी थाने के सबसे ज्यादा पुलिसकर्मी कोरोना की चपेट में हैं.

Advertisment

सिपाही का वीडियो हुआ वायरल

कोरोना पॉजिटिव पाए जाने के बाद दिल्ली के नजफगढ़ स्थित चौधरी ब्रह्म प्रकाश आयर्वेद चरक संस्थान में क्वारंटाइन किया गया है. दिल्ली पुलिस के एक सिपाही ने मंगलवार को एक वीडियो जारी कर सरकारी दावों की पोल खोल दी है. वीडियो में सिपाही सचिन कुमार तोमर ने इस सेंटर में सुविधाओं और इलाज व देखभाल की कमी के बारे में शिकायत की है.

यह भी पढ़ें- COVID-19: एक बार फिर बढ़ सकता है Lockdown! PM मोदी मुख्यमंत्रियों के साथ करेंगे वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग

सचिन ने वीडियो जारी कर बताया कि उनके साथ 20 और लोगों को क्वारंटाइन किया गया है. इन सभी के लिए सिर्फ एक ही बाथरूम है. उन्होंने यह भी बताया कि यहां पर कोई दवाई भी नहीं दी जा रही है. साथ ही गर्म पानी न मिलने और बेडशीट न बदलने को लेकर उन्होंने शिकायत की. उन्होंने कहा कि किसी भी मरीज को सैनेटाइजर तक नहीं दिया गया है.

Source : News Nation Bureau

corona virus news delhi-police corona-virus
Advertisment