/newsnation/media/post_attachments/images/2017/01/25/90-republicburj.jpg)
तिरंगे की रोशनी में नहाई दुनिया की सबसे ऊंची इमारत
दुनिया की सबसे ऊंची इमारत बुर्ज खलीफा भारत के गणतंत्र दिवस की पूर्वसंध्या पर बुधवार को तिरंगे के रंग में रंगा नजर आया। खलीज टाइम्स की एक रिपोर्ट के मुताबिक, बुर्ज खलीफा दो दिनों तक तिरंगे के रंग में रंगा दिखाई देगा।
इसके अलावा दुबई में भारतीय वाणिज्य दूतावास में काउंसल जनरल अनुराग भूषण तिरंगा फहराएंगे। इसके बाद ओउद मेठा स्थित इंडियन हाई स्कूल मैदान में तिरंगा फहराया जाएगा।
बुर्ज खलीफा के आधिकारिक ट्विटर अकाउंट ने बुधवार को ट्वीट किया, 'आज रात हम बुर्ज खलीफा पर भारत के राष्ट्रीय ध्वज के शानदार रंग से देश का 68वां गणतंत्र दिवस मनाएंगे।'
#BurjKhalifa wishes The #RepublicOfIndia a Happy National Day. If you've missed the first show, stay tuned at 7:15 pm for the next show! pic.twitter.com/ASr5ixoB1t
— Burj Khalifa (@BurjKhalifa) January 25, 2017
बुर्ज खलीफा 823 मीटर ऊंची है। इसका नामकरण अबु धाबी के शासक और संयुक्त अरब अमीरात के राष्ट्रपति खलीफा बिन जायद अल नाहयान पर किया गया है।
गौरतलब है कि इस बार अबू धाबी के प्रिंस शेख मोहम्मद बिन जाएद अल नाहयान गणतंत्र दिवस के मुख्य अतिथि हैं। गणतंत्र दिवस को लेकर संभावित खतरे को देखते हुए दिल्ली की सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है।
देखें तिरंगे की रोशनी में डूबा बुर्ज खलीफा:
#WATCH Dubai's #BurjKhalifa lit up in colours of the Indian Flag on #RepublicDay eve pic.twitter.com/QlxTUUIYQh
— ANI (@ANI_news) January 25, 2017
(इनपुट आईएएनएस एजेंसी से भी)