कोहरे की चपेट में पूरा देश, कहीं हुई बर्फबारी, यातायात हुआ प्रभावित

यहां न्यूनतम तापमान सामान्य से दो डिग्री अधिक 8.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं, कोहरे की वजह से 67 गाड़ियां देरी से चल रही हैं।

यहां न्यूनतम तापमान सामान्य से दो डिग्री अधिक 8.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं, कोहरे की वजह से 67 गाड़ियां देरी से चल रही हैं।

author-image
Sonam Kanojia
एडिट
New Update
कोहरे की चपेट में पूरा देश, कहीं हुई बर्फबारी, यातायात हुआ प्रभावित

फोटो साभार: ANI

राष्ट्रीय राजधानी में बुधवार सुबह कोहरा छाया रहा। यहां न्यूनतम तापमान सामान्य से दो डिग्री अधिक 8.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं, कोहरे की वजह से 67 गाड़ियां देरी से चल रही हैं।

Advertisment

उत्तर भारत के कई हिस्सों में सुबह घने कोहरे की वजह से 6 ट्रेनों को रद्द कर दिया गया। रेलवे अधिकारी ने बताया कि रद्द हुई छह रेलगाड़ियों में से चार बुधवार को रवाना होनी थी, जबकि दो गुरुवार को रवाना होनी थी।

अधिकारी ने बताया कि आज 15 ट्रेनों के समय में फेरबदल किया गया है। जिन ट्रेनों को रद्द किया गया है, इनमें वाराणसी-जोधपुर मरुधर एक्सप्रेस, नई दिल्ली-वाराणसी काशी विश्वनाथ, देहरादून-हावड़ा उपासना एक्सप्रेस और नई दिल्ली-राजेंद्र नगर राजधानी एक्सप्रेस हैं। वहीं, दिल्ली जंक्शन-माल्दा टाउन फरक्का एक्सप्रेस और नई दिल्ली-पुरी एक्सप्रेस को गुरुवार को रद्द कर दिया गया।

दिल्ली में धुंध के कारण 9 इंटरनेशनल और 8 घरेलू फ्लाइट्स देरी से उड़ेंगी। वहीं, एक फ्लाइट को मौसम की कंडीशन के कारण कैंसिल कर दिया गया है।

वहीं, मौसम विभाग के एक अधिकारी के मुताबिक, 'सुबह मध्यम से घना कोहरा रहा। दिन में आसमान साफ रहेगा।' दिन का अधिकतम तापमान 24 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना है। सुबह 8.30 बजे आद्रता का स्तर 97 प्रतिशत रहा।

एक दिन पहले मंगलवार को अधिकतम तापमान सामान्य से चार डिग्री अधिक 24 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान सामान्य से दो डिग्री अधिक 9.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था।

जम्मू-कश्मीर के गुलमर्ग में बर्फबारी हुई। टूरिस्ट ने इसका खूब लुत्फ उठाया।

शीतलहर और बर्फबारी की वजह से राजौरी के पिर पंजल रेंज में कड़ाके की ठंड पड़ रही है। लोग अलाव जलाकर सर्दी से बचने की कोशिश कर रहे हैं।

उत्तर प्रदेश भी आज सुबह कोहरे से ढक गया। कई इलाकों में विजिबिलिटी जीरो तक चली गई।

वाराणसी में साइबेरियन बर्ड्स आजकल पर्यटकों के आकर्षण का केंद्र बने हुए हैं। गौरतलब है कि साइबेरियन पंछी सर्दियों में काशी में गंगा नदी में कुछ दिनों तक रहते हैं।

News in Hindi trains Fog indians railways
Advertisment