कोहरे के कारण 3 ट्रेनें कैंसिल, देरी से उड़ेंगी 18 फ्लाइट्स

सर्दियों के दस्तक देते ही कोहरे ने भी अपना असर दिखाना शुरू कर दिया है। कोहरे का सबसे ज्यादा प्रभाव यातायात पर पड़ता है।

सर्दियों के दस्तक देते ही कोहरे ने भी अपना असर दिखाना शुरू कर दिया है। कोहरे का सबसे ज्यादा प्रभाव यातायात पर पड़ता है।

author-image
Sonam Kanojia
एडिट
New Update
कोहरे के कारण 3 ट्रेनें कैंसिल, देरी से उड़ेंगी 18 फ्लाइट्स

फाइल फोटो

सर्दियों के दस्तक देते ही कोहरे ने भी अपना असर दिखाना शुरू कर दिया है। कोहरे का सबसे ज्यादा प्रभाव यातायात पर पड़ता है। सोमवार को कोहरे की वजह से कई ट्रेनें लेट हुईं और कुछ ट्रेनों को कैंसिल किया गया।

Advertisment

दिल्ली में कोहरे के कारण 53 ट्रेनें देरी से चल रही हैं। वहीं, 26 ट्रेनों के समय में परिवर्तन किया गया है। इसके अलावा कोहरे और कुछ परिचालन कारणों से तीन ट्रेनों को कैंसिल किया गया है। इनमें विक्रमशिला एक्सप्रेस, अवध-असम एक्सप्रेस और उद्यान आभा तूफान एक्सप्रेस शामिल हैं। 

रेलवे अधिकारी ने बताया कि मंगलवार को चलने वाली अमृतसर-हावड़ा मेल, पूर्वा एक्सप्रेस और भुवनेश्वर राजधानी को भी रद्द कर दिया गया है।

धुंध की वजह से दिल्ली एयरपोर्ट पर 10 घरेलू और 8 इंटरनेशनल फ्लाइट्स देरी से उड़ेंगी।

दिल्ली में शीतलहर के कारण ठंड बढ़ गई है, जिसकी वजह से लोगों को काफी परेशानी हो रही है। आज सुबह राजधानी में कोहरा छाया रहा। 

Fog News in Hindi INDIAN RAILWAYS
Advertisment