केंद्र सरकार ने राज्यसभा को बताया कि पिछले तीन साल में उत्तर प्रदेश में करीब 450 सांप्रदायिक घटनाएं हुई हैं इनमें से करीब 162 घटनाएं 2016 में हुई हैं।
गृहराज्यमंत्री किरन रिजिजू ने कहा कि उत्तर प्रदेश में साल 2015 में 155 घटनाएं और 2014 में 133 सांप्रदायिक घटनाएं हुई हैं।
उन्होंने एक लिखित जवाब में कहा कि महाराष्ट्र में पिछले तीन साल में 270 सांप्रदायिक घटनाएं हुई हैं। जिसमें से 68 घटनाएं 2016 में तो 105 घटनाएं 2014 में हुई हैं। 97 घटनाएं 2014 में हुई हैं।
इसी तरह से मध्यप्रदेश में पिछले तीन साल में 205 सांप्रदायिक घटनाएं हुई हैं। जिसमें 57 2016 में और 92 घटनाएं 2015 में और 56 घटनाएं 2014 में दर्ज की गई हैं।
और पढ़ें: टूटा महागठबंधन: नीतीश कुमार ने राज्यपाल को इस्तीफा सौंपा
राजस्थान में भी 200 घटनाएं हुई हैं और पिछले तीन साल में 200 घटनाएं हुई हैं। जिसमें 63 घटनाएं 2016 में, 2015 में 65 घटनाएं और 2014 में 72 घटनाएं हुई हैं।
और पढ़ें: केजरीवाल को HC की हिदायत, कहा- जेटली के खिलाफ अपमानजनक टिप्पणी न करें
Source : News Nation Bureau