गुरुवार सुबह दिल्ली के शाहदरा मेट्रो स्टेशन पर मनोज नाम के एक व्यक्ति ने मेट्रो ट्रैक पर कूदकर खुदकुशी कर ली। सेंट्रल इंडस्ट्रियल सिक्योरिटी फोर्स के मुताबिक यह घटना गुरुवार सुबह करीब दस बजे हुई।
मनोज कुमार जिनकी उम्र करीब 45 साल बताई जा रही है, उन्होने दिल्ली मेट्रो के शहादरा स्टेशन पर रेलवे ट्रेक पर छलांग लगा दी और सामने से रिठाला जाने वाली मेट्रो से उनकी जान चली गई।
घटना के बाद तुरंत प्रशासन सकते में आया और मनोज कुमार को अस्पताल में भर्ती कराया गया लेकिन मनोज कुमार को बचाया नहीं जा सका। घटना के बाद मेट्रो सेवा कुछ समय तक बाधित हुई और थोड़े समय बाद फिर मेट्रो सेवा शुरु कर दी गई। मनोज कुमार की खुदकुशी के कारणों का अभी तक पता नहीं चल पाया है।
और पढ़ें: शशिकला के वफादार पलानीसामी होंगे अगले CM, दो हफ्ते में साबित करना होगा बहुमत
Source : IANS