
ओडिशा में मंगलवार को भुवनेश्वर के बाहरी इलाके में एक यात्री बस पलट गई। बस के पलटने से करीब 40 यात्री घायल हो गए। पश्चिम बंगाल के मिदनापुर से आ रही यह बस ओडिशा के बौद्ध स्थल धौली में दुर्घटनाग्रस्त हो गई। बस में चार बच्चों सहित 65 यात्री सवार थे।
घायलों को भुवनेश्वर में स्थित कैपिटल हॉस्पिटल में भर्ती करा दिया गया है। वहीं, कुछ घायलों की हालत गंभीर होने के कारण उन्हें कटक के एससीबी मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया है।
ओडिशा के पर्यटन मंत्री अशोक पांडा ने बताया कि ड्राइवर ने एक मोड़ पर बस से नियंत्रण खो दिया, जिसके कारण यह हादसा हुआ। उन्होंने कहा कि प्रारंभिक जांच में ऐसा लग रहा है कि यह हादसा ब्रेक फेल होने के कारण हुआ है।
Bhubaneswar, Odisha: 40 people injured after a tourist bus overturned in Dhauli, earlier today. pic.twitter.com/hYML2V8AkB
— ANI (@ANI_news) January 24, 2017
उन्होंने यह भी कहा कि राज्य सरकार घायलों को निशुल्क चिकित्सा उपलब्ध कराएगी। कैपिटल हॉस्पिटल ने अपना हेल्पलाइन नंबर 0674-2391983 जारी कर दिया है। परिवहन मंत्री रमेश माझी ने कहा है कि दुर्घटना की जांच कराई जाएगी।