आंध्र प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री एन किरण कुमार रेड्डी चार साल बाद एक बार फिर कांग्रेस में शामिल हो गए है है।
कांग्रेस प्रवक्ता रणजीप सुरजेवाला ने कहा कि पार्टी अध्यक्ष राहुल गांधी से मुलाकात के बाद रेड्डी एक फिर कांग्रेस में वापस आ गए है।
एआईसीसी आंध्र प्रदेश के अध्यक्ष ओमन चांडी, सुरजेवाला औऱ एपीसीसी के प्रमुख रघुवीरा रेड्डी की मौजूदगी में रेड्डी ने पार्टी कार्यालय में कांग्रेस में शामिल हुए।
साल 2014 में आंध्र प्रदेश के बंटवारे को लेकर रेड्डी ने मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा देते हुए कांग्रेस से अलग होने का फैसला लिया था। जानकारी के मुताबिक पार्टी में शामिल होने के लिए रेड्डी और कांग्रेस नेताओं के बीच पिछले दो महीने से बातचीत चल रही है।
संयुक्त आंध्र प्रदेश के आखिरी मुख्यमंत्री रहे रेड्डी ने कांग्रेस से अलग होकर जय समाख्या आंध्र पार्टी बनाई थी। इस पार्टी से उन्होंने 2014 का चुनाव लड़ा था, हालांकि उन्हें सफलता नहीं मिली थी।
इसे भी पढ़ें: आज लगा साल का दूसरा सूर्यग्रहण, भूलकर भी न करें ये काम
Source : News Nation Bureau