/newsnation/media/post_attachments/images/2017/03/29/87-77-meatshop_5.jpg)
उत्तर प्रदेश और झारखंड में अवैध बूचड़खानों पर कार्रवाई के बाद अब कई अन्य राज्य भी अब कर्रवाई करने के मूड में है। बीजेपी शाशित चार राज्य राजस्थान, उत्तारखंड, छत्तीसगढ़ और मध्य प्रदेश में भी अवैध बूचड़खाने बंद करवाया जा सकता है।
बताया जा रहा है कि राजस्थान में करीब चार हजार अवैध बूचड़खाने हैं। इन सभी बूचड़खानों को बंद करवाने के प्रयास किए जा रहे हैं। बूचड़खाने बंद करवाने को लेकर मीट विक्रेताओं का कहना है कि करीब 950 दुकाने वैध हैं लेकिन नगर निगम इनके लाइसेंस अपडेट नहीं कर रहा है।
इसके अलावा उत्तराखंड, मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ में भी कई अवैध बूचड़खानेचलाए जा रहे हैं। राज्य सरकार की कोशिश है कि इन सभी बूचड़खानों को बंद करवाया जाए।
इसे भी पढ़ेंः मीट दुकानों के लाइसेंस के नवीनीकरण नहीं करने पर कोर्ट ने निगम से मांगा जवाब
झारखंड सरकार ने भी राज्य में अवैध रूप से चल रहे सभी बूचड़खानों और मांस की दुकानों को बंद करने का निर्देश जारी किया था। गृह विभाग के प्रधान सचिव एसकेजी रहाटे ने राज्य के सभी उपायुक्त, एसएसपी, एसपी के साथ-साथ नगर पालिका व नगर निगम को पत्र लिखा था।
अधिकारियों को निर्देश दिया गया था कि उनके क्षेत्राधिकार में एक भी अवैध बूचड़खाना नहीं चलेगा। सभी थानों को भी इसी आशय के आदेश जारी किए गए हैं।
HIGHLIGHTS
- यूपी झारखंड के बाद चार अन्य राज्यों में बंद हो सकता है अवैध बूचड़खाना
- राजस्थान, उत्तराखंड, मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ के बूचड़खानों पर हो सकती है कार्रवाई
Source : News Nation Bureau