कर्नाटक में 380 लुप्तप्राय स्टार कछुए बरामद, 1 गिरफ्तार

कर्नाटक में 380 लुप्तप्राय स्टार कछुए बरामद, 1 गिरफ्तार

कर्नाटक में 380 लुप्तप्राय स्टार कछुए बरामद, 1 गिरफ्तार

author-image
IANS
New Update
380 tar

(source : IANS)( Photo Credit : (source : IANS))

लुप्तप्राय प्रजातियों में शामिल 380 जीवित भारतीय स्टार कछुओं के साथ यहां एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने मंगलवार को यह जानकारी दी।

Advertisment

पुलिस उपायुक्त (डीसीपी) संजीव पाटिल के अनुसार, कुल 400 से ज्यादा भारतीय स्टार कछुए बरामद किए गए, जिन्हें एक व्यक्ति ने दो बक्सों में रखा था। इनमें से 21 मृत पाए गए और 20 की हालत गंभीर बनी हुई है। बन्नेरघट्टा नेशनल पार्क से एक टीम यहां पहुंची और गंभीर हालत वाले कछुओं को बचाने में जुट गई।

गुप्त सूचना पर कार्रवाई करते हुए कलासिपल्य पुलिस ने छापेमारी की थी और मुथु हमद मीरा को हिरासत में ले लिया। आरोपी सोमवार देर रात 11 बजे स्टार कछुआ बेचने की कोशिश कर रहा था।

वन्य जीव संरक्षण अधिनियम 1972 के तहत धारा 9, 39, 40, 44, 48ए, 51 और 55 के तहत मामला दर्ज किया गया है।

डीसीपी संजीव पाटिल ने कहा, स्टार कछुओं को कुछ देशों में पालतू जानवर के रूप में पसंद किया जाता है और वन्यजीव संरक्षण अधिनियम 1972 के तहत संरक्षित है।

डिस्क्लेमरः यह आईएएनएस न्यूज फीड से सीधे पब्लिश हुई खबर है. इसके साथ न्यूज नेशन टीम ने किसी तरह की कोई एडिटिंग नहीं की है. ऐसे में संबंधित खबर को लेकर कोई भी जिम्मेदारी न्यूज एजेंसी की ही होगी.

Source : IANS

      
Advertisment