/newsnation/media/post_attachments/images/2017/01/18/93-fog.png)
दिल्ली समेत पूरे उत्तर भारत में कड़ाके की ठंड का कहर जारी है। दिन में धूप होने के बावजूद सर्द हवाएं और गलन के कारण पारा नीचे ही है। रात का टेम्प्रेचर दिन के तुलना में दो से तीन गुना कम ही रहता है। मौसम विशेषज्ञों के अनुसार उत्तर भारत के पहाड़ी इलाकों में लगातार बर्फबारी के कारण गलन बढ़ी है।
मौसम विभाग के अनुसार 19 जनवरी तक पहाड़ों पर बर्फबारी होगी। ऐसा कैस्पियन सागर से चल रहे चक्रवातों के कारण हो रहा है। विभाग की मानें तो बुधवार को दिन में अधिकतम तापमान 18 डिग्री और न्यूनतम 5 डिग्री रहने की संभावना है। सप्ताहभर तापमान का यही स्तर जारी रहेगा। देर रात लोग जगह-जगह अलाव के सहारे ठंड को कम करते नजर आये।
Delhi: People light bonfire to battle cold wave conditions as mercury dips below 8° C in the national capital. pic.twitter.com/yPzQP5ssCy
— ANI (@ANI_news) January 18, 2017
कोहरे का असर रेल यातायात और उड़ानों पर भी पड़ रहा है। कोहरे की वजह से दो अंतरराष्ट्रीय और 9 फ्लाइट्स देरी से चल रही हैं। वहीं 35 ट्रेनें देरी से और 8 के समय में बदलाव किया गया है। साथ ही 1 ट्रेन को रद्द कर दिया गया है।
#DelhiFog 35 trains arriving late, 8 rescheduled and 1 cancelled due to foggy weather conditions.
— ANI (@ANI_news) January 18, 2017
As cold wave grips Delhi, night shelters been arranged for poor to battle the extreme weather conditions #DelhiFogpic.twitter.com/AvpkZRmXQF
— ANI (@ANI_news) January 18, 2017
वहीं कश्मीर में दूसरे दिन भी बर्फबारी जारी है जिसके चलते जम्मू-श्रीनगर हाईवे पर ट्रैफिक पूरी तरह से ठप है। पटनीटॉप पर भारी बर्फबारी से सबकुछ जनजीवन पूरी तरह से ठप है।
Jammu and Kashmir: Patnitop turns white as the region witnesses incessant snowfall. (Jan 17) pic.twitter.com/O3eaLocppE
— ANI (@ANI_news) January 18, 2017