भारत-इजरायल सम्बन्धों की तीसवीं वर्षगांठ के लिए बीएचयू छात्र ने बनाया लोगो

भारत-इजरायल सम्बन्धों की तीसवीं वर्षगांठ के लिए बीएचयू छात्र ने बनाया लोगो

भारत-इजरायल सम्बन्धों की तीसवीं वर्षगांठ के लिए बीएचयू छात्र ने बनाया लोगो

author-image
IANS
New Update
30th anniverary

(source : IANS)( Photo Credit : (source : IANS))

बनारस हिन्दू विश्वविद्यालय के पूर्व छात्र निखिल कुमार राय के डिजाइन को भारत-इजरायल राजनयिक मैत्री सम्बन्धों की तीसवीं वर्षगांठ को यादगार बनाने हेतु लोगो (प्रतीक-चिह्न्) के लिए चयनित किया गया है। लोगो डिजाइन में दोनों राष्ट्रों के झण्डों में प्रयुक्त स्टार ऑफ डेविड और अशोक चक्र को प्रमुखता से लिया गया है। लोगो का अनावारण सोमवार को इजराइल में भारत राजदूत संजीव सिंगला एवं भारत में इजराइल के राजदूत नाओर गिलान द्वारा किया गया।

Advertisment

निखिल कुमार राय, ²श्य कला संकाय में व्यावहारिक कला स्नातक के छात्र रहे हैं। इसके साथ ही वह बीएचयू गोल्ड मेडलिस्ट भी रहे हैं। निखिल वर्तमान में नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ डिजाइन में परास्नातक के छात्र हैं।

निखिल की इस कामयाबी पर बीएचयू का कहना है कि महामना पं. मदन मोहन द्वारा स्थापित सर्वविद्या की राजधानी, काशी हिन्दू विश्वविद्यालय के छात्र निरंतर विश्वविद्यालय को गौरवान्वित करते रहते हैं। इस कड़ी में निखिल का नाम भी जुड़ गया है।

चयनित डिजाइन हेतु निखिल को एक लाख के नकद पुरस्कार की राशि प्रदान की गयी है। निखिल मंगलवार 25 जनवरी, 2022 को विश्वविद्यालय में व्यवहारिक कला विभाग आए एवं अपने शिक्षकों व संकाय प्रमुख से आशीर्वाद लिया।

लोगो डिजाइन में दोनों राष्ट्रों के झण्डों में प्रयुक्त स्टार ऑफ डेविड और अशोक चक्र को प्रमुखता से लिया गया है। जो 30 वर्षों को, भारतीय-इजरायल राष्ट्रों के मैत्री परिकल्पना को रंगों के माध्यम से भी प्रतिबिंबित करती है। यह लोगो दोनों ही राष्ट्रों के लोगों के बीच परस्पर संबंधों, लगाव, संस्कृति और राष्ट्र के साथ गर्व व पहचान के रूप में तैयार किया गया है।

विभागाध्यक्ष एवं संकाय प्रमुख प्रोफेसर हीरालाल प्रजापति ने निखिल कुमार राय की इस उपलब्धि पर पर उन्हें बधाई देते हुए कहा कि संकाय परिवार गौरवान्वित महसूस करता है और उन्हें अपनी हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं देता है।

प्रोफेसर प्रजापति ने कहा कि कोरोना आपदा में भी संकाय के ढ़ेरों विद्यार्थियों को उच्चशिक्षा नवोदय एवं केन्द्रीय विद्यालय में शिक्षक बनने का अवसर मिला, वहीं अनेकों छात्र राष्ट्रीय एवं अन्तराष्ट्रीय स्तर पर कलाकृतियों का प्रदर्शन के साथ विभिन्न व्यावसायिक क्षेत्रों में सफलतापूर्वक कार्यरत है, एवं संस्थान को गौरवान्वित कर रहे हैं।

डिस्क्लेमरः यह आईएएनएस न्यूज फीड से सीधे पब्लिश हुई खबर है. इसके साथ न्यूज नेशन टीम ने किसी तरह की कोई एडिटिंग नहीं की है. ऐसे में संबंधित खबर को लेकर कोई भी जिम्मेदारी न्यूज एजेंसी की ही होगी.

Source : IANS

      
Advertisment