/newsnation/media/post_attachments/images/2017/11/14/85-DawoodIbrahim.jpg)
अंडरवर्ल्ड डॉन दाऊद इब्राहिम (फाइल फोटो)
1993 मुंबई बम धमाकों के आरोपी अंडरवर्ल्ड डॉन दाऊद इब्राहिम की मुंबई स्थित तीन संपत्तियां की नीलामी प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। मुंबई के आईएमसी चेंबर ऑफ कॉर्मस एंड इंडस्ट्री में नीलामी हो रही है, जहां 10 से 12 लोग पहुंचे हैं।
पिछले दिनों वित्त मंत्रालय के कुछ अधिकारियों ने मुंबई में दाऊद की संपत्तियों का मुआयना किया था।
दाऊद की संपत्तियों में मुंबई में भिंडी बाज़ार की डामबरवाला बिल्डिंग, मोहम्मद अली रोड पर बना शबनम गेस्ट हाउस, पाकमोडिया स्ट्रीट पर बना होटल रौनक अफ़रोज़ (मौजूदा नाम: दिल्ली जायका) शामिल है।
1.डामबरवाला बिल्डिंग, पाकमोडिया स्ट्रिट, मुंबई (बेस प्राइस: 1 करोड़ 55 लाख औऱ 76 हजार)
2. होटल रौनक अफरोज, पाकमोडिया स्ट्रिट, मुंबई (बेस प्राइस: 1 करोड़ 18 लाख औऱ 63 हजार)
3. शबनम गैस्ट हाऊस, पाकमोडिया स्ट्रिट, मुंबई (बेस प्राइस: 1 करोड़ 21 लाख और 43 हजार)
Three properties in the name of #DawoodIbrahim and his relatives to be auctioned today at the IMC Chamber of Commerce and Industry in Mumbai pic.twitter.com/Fmvt4GuF6w
— ANI (@ANI) November 14, 2017
मुंबई में मौजूद दाऊद की सारी प्रॉपर्टीज़ डोंगरी, मोहम्मद अली रोड और मझगांव इलाके में हैं। ये वह इलाके हैं जहां कभी दाऊद और उसके परिवार का दबदबा हुआ करता था।
हिन्दू महासभा नेता चक्रपाणि
पिछले दिनों हिन्दू महासभा के नेता चक्रपाणि ने ऐलान किया था कि मुंबई के भिंडी बाज़ार स्थित दाऊदकी ईमारत को खरीद उस पर 'टॉयलेट' बनवाएंगे। अखिल भारत हिन्दू महासभा के नेता चक्रपाणि नीलामी होने के चलते मुंबई में है।
आपको बता दें कि दिसंबर 2015 में दाऊद की संपत्ति समेत होटल अफरोज की भी नीलामी की गई थी। स्वामी चक्रपाणि तब सुर्खियों में आये थे जब उन्होंने दाऊद की हुंडई एक्सेंट कार 32,000 रूपये में खरीद कर इंदिरापुरम में आग के हवाले कर दी थी।
सीबीआई ने 1993 मुंबई सीरियल धमाकों के आरोपी दाऊद इब्राहिम की 10 सम्पतियां जब्त की थी।
और पढ़ें: पटेल ही नहीं, जाटों और मराठाओं को भी मिले आरक्षण: नीतीश
Source : News Nation Bureau