सीमा लांघने के आरोप में पाकिस्‍तान ने पकड़े 29 भारतीय मछुआरे

पाकिस्तानी अधिकारियों ने गुरुवार को देश की समुद्री सीमा का उल्लंघन करने के आरोप में 29 भारतीय मछुआरों को हिरासत में ले लिया।

author-image
vineet kumar1
एडिट
New Update
सीमा लांघने के आरोप में पाकिस्‍तान ने पकड़े 29 भारतीय मछुआरे

प्रतीकात्मक चित्र

पाकिस्तानी अधिकारियों ने गुरुवार को देश की समुद्री सीमा का उल्लंघन करने के आरोप में 29 भारतीय मछुआरों को हिरासत में ले लिया। 'जियो टीवी' की रिपोर्ट के अनुसार, मैरीटाइम सिक्युरिटी एजेंसी (एमएसए) ने कहा कि मछुआरों की पांच नावों को भी जब्त कर लिया गया है। 

Advertisment

हिरासत में लिए गए मछुआरों को पुलिस के हवाले कर दिया गया है। उन्हें अदालत में पेश किया जाएगा। 

अप्रैल के महीने में ऐसी यह दूसरी घटना है। इससे पहले 7 अप्रैल को पाकिस्तान ने गुजरात तट से 42 भारतीय मछुआरों को पकड़ा और 7 नौकाएं भी जब्त कर ली थी। मार्च में 231 भारतीय मछुआरों को पाकिस्तानी अधिकारियों ने गिरफ्तार किया था और 40 नौकाएं जब्त की थीं।

और पढ़ें: सुप्रीम कोर्ट का निर्देश, सरकार जल्द करे लोकपाल की नियुक्ति, देरी की कोई वजह नहीं

26 मार्च को पीएमएसए ने 100 से अधिक भारतीय मछुआरों को गिरफ्तार किया और आईएमबीएल के पास 19 नौकाओं को जब्त किया था। पिछले महीने भारतीय तटरक्षक बल ने भारतीय जलक्षेत्र में पाए जाने पर नौ पाकिस्तानी मछुआरों को उनकी नौका के साथ पकड़ा था।

पिछले साल भी 100 भारतीय मछुआरों को पाकिस्तान ने हिरासत में लिया था और उनकी 19 नावों को भी जब्त कर लिया था।

और पढ़ें: नक्सलियों की कमर तोड़ने के लिए सुरक्षा बलों का ये है प्लान, कई कमांडर्स सरकार के हिट लिस्ट में

Source : News Nation Bureau

समुद्री सीमा पाकिस्तान भारतीय मछुआरे
      
Advertisment