हरियाणा के हथिनीकुंड बैराज से लगातार पानी छोड़े जाने से दिल्ली में यमुना नदी उफान पर है और कई जगहों पर बाढ़ का संकट बना हुआ है। नदी खतरे के निशान से फिलहाल .68 मीटर ऊपर बह रही है।
दिल्ली सरकार का कहना है कि सोमवार को भी जल स्तर और बढ़ेगा। यमुना का जलस्तर बढ़ने के कारण लोहे के पुल पर आवागमन पूरी तरह से बंद कर दिया गया है। यमुना के निचले इलाकों में बाढ़ के खतरे को देखते हुए अब तक 3,000 से ज्यादा परिवारों को सुरक्षित स्थानों तक पहुंचा दिया गया है।
जल स्तर बढ़ने की वजह से यमुना के पुल पर आवागमन बंद होने से 27 ट्रेने रद्द कर दी गई है और 7 ट्रेनों के रूट को डाइवर्ट कर दिया गया है।
बाते दें कि रविवार सुबह 6 बजे यमुना का जल स्तर 205.44 था। यह शाम छह बजे तक 205.51 मीटर तक पहुंच गया। यह खतरे के निशान 204.83 मीटर से 68 मीटर ऊपर है। अनुमान है कि सोमवार सुबह 6 बजे जल स्तर 205.65 मीटर तक पहुंचेगा।
और पढ़ेंः दिल्ली पर बाढ़ का खतरा मंडराया, यमुना रेल पुल पर परिचालन ठप
Source : News Nation Bureau