/newsnation/media/post_attachments/images/2017/01/12/37-train.png)
दिल्ली समेत पूरे उत्तर भारत में शीतलहर का कहर जारी है। देर रात लोग जगह-जगह अलाव के सहारे ठंड को कम करते नजर आये। तो वहीं गुरुवार सुबह कोहरे के कारण 26 ट्रेन देरी से चल रही हैं तो 8 ट्रेनों के समय में बदलाव किया गया है और 7 ट्रेन रद्द कर दी गई हैं।
बीते पांच दिनों में पहाड़ी राज्यों में हुई बर्फबारी के बाद बर्फीली हवाओं के चलने से मैदानी भागों में ज्यादातर जगहों पर तापमान में कमी आई है। उत्तर भारत के इलाकों में गुरुवार को शीतलहर का असर तेज हो गया।
इसके साथ ही उड़ानों पर भी इसका असर पड़ा है। वहीं दूसरी ओर हिमाचल प्रदेश में बर्फबारी का लुत्फ उठाने के लिए भारी संख्या में पर्यटक पहुंच रहे हैं। बर्फबारी के चलते लोग हिल स्टेशन की तरफ अपना रुख कर रहे हैं।
26 trains delayed (arriving late in Delhi area), 8 rescheduled and seven cancelled due to fog and other operational reasons. pic.twitter.com/hTJWcfbiow
— ANI (@ANI_news) January 12, 2017
Uttarakhand: People light fire in Haldwani as cold wave intensifies. pic.twitter.com/xWBVwyj9s3
— ANI (@ANI_news) January 12, 2017
Delhi witnesses severe cold wave conditions with a dip in temperature, people light fire to warm themselves. pic.twitter.com/wvxyy6lAdN
— ANI (@ANI_news) January 12, 2017
मौसम विभाग ने कहा कि शुष्क मौसम के अगले 48 घंटों के बने रहने के दौरान रात के तापमान में आगे और गिरावट आ सकती है। मौसम विभाग ने अपने पूर्वानुमान में कहा कि बारिश की संभावना नहीं है और शीत लहर में 13 जनवरी के बाद कमी आएगी।