New Update
/newsnation/media/post_attachments/images/2018/02/09/52-aadfcb0c92d9e671889eca4084207ec3.jpg)
साभार: आईएएनएस
राष्ट्रीय राजधानी में शुक्रवार सुबह ठंड रही। न्यूनतम तापमान सामान्य से तीन डिग्री कम 6.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ।
Advertisment
उत्तर भारत के कई हिस्सों में कोहरे की वजह से 16 रेलगाड़ियां रद्द कर दी गई जबकि 20 तय समय से देरी से चल रही हैं जबकि दो के समय में फेरबदल किया गया है।
भारतीय मौसम विज्ञान विभाग के एक अधिकारी ने कहा, "दिन के समय आसमान साफ रहेगा जबकि सुबह हल्की धुंध रहेगी।"
अधिकतम तापमान 23 डिग्री सेल्सियस के आसपास रह सकता है। सुबह 8.30 बजे आद्र्रता का स्तर 94 फीसदी दर्ज हुआ।
वहीं, गुरुवार को अधिकतम तापमान सामान्य से एक डिग्री कम 23.1 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान सामान्य से चार डिग्री कम 8.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ था।
इसे भी पढ़ें: मालदीव संकट: डोनाल्ड ट्रंप और पीएम मोदी ने फोन पर की बात
Source : IANS