पाकिस्तान के सीजफायर उल्लंघन में अब तक 20 लोगों की मौत, 75 घायल

जम्मू-कश्मीर के उधमपुर जिले के मिलट्री अस्पताल में भर्ती पाकिस्तान की तरफ से की जाने वाली गोलीबारी में घायल एक जवान की मौत हो गई।

जम्मू-कश्मीर के उधमपुर जिले के मिलट्री अस्पताल में भर्ती पाकिस्तान की तरफ से की जाने वाली गोलीबारी में घायल एक जवान की मौत हो गई।

author-image
Aditi Singh
एडिट
New Update
पाकिस्तान के सीजफायर उल्लंघन में अब तक 20 लोगों की मौत, 75 घायल

जम्मू-कश्मीर के उधमपुर जिले के मिलट्री अस्पताल में भर्ती पाकिस्तान की तरफ से की जाने वाली गोलीबारी में घायल एक जवान की मौत हो गई। इसके साथ ही इस साल सीजफायर उल्लंघन में मरने वाले की संख्या 20 हो गई।

Advertisment

एक अधिकारी ने बताया कि पुंछ जिले के शाहपुर सेक्टर में 4 फरवरी को हुई गोलीबारी में गनर किशोर कुमार मु्न्ना घायल हो गए थे। मु्न्ना को विशेष इलाज के लिए उधमपुर के सेना अस्पताल ले जाया गया था।

उन्होंने बताता कि अस्पताल में एक सप्ताह तक जिंदगी और मौत के बीच संघर्ष करते हुए मुन्ना ने दम तोड़ दिया।

मुन्ना बिहार के चौथम के बरमाहा गांव के रहने वाले थे। उनके परिवार में उनकी मां तोलु देवी हैं।

अधिकारी ने बताया कि पूर्ण सैन्य सम्मान के साथ जवान को अंतिम विदाई सोमवार को नागरोटा में दी जाएगी और बाद में उनकी अस्थियों को पटना ले जाया जाएगा और वहां से फिर सड़क मार्ग के जरिए 13 फरवरी को उनके गृह नगर ले जाया जाएगा।

उन्होंने बताया कि वह एक बहादुर और हिम्मती जवान थे। साथ ही कहा, 'राष्ट्र हमेशा बनेगा उनके सर्वोच्च बलिदान और कर्तव्य के प्रति समर्पण के लिए उनका ऋणी रहेगा।'

मु्न्ना की मौत के साथ एलओसी और अंतरराष्ट्रीय सीमा पर पाकिस्तान की तरफ से होने वाली गोलीबारी में अब तक 20 लोगों की मौत हो चुकी है, जिसमें 9 नागरिक शामिल है। इन घटनाओं में करीब 75 लोग घायल भी हो गए।

इसे भी पढ़ें: पाकिस्तान ने सुंजवान आर्मी कैंप पर हमले के आरोपों को नकारा

Source : News Nation Bureau

cease fire violation
      
Advertisment