/newsnation/media/post_attachments/images/2017/02/26/74-murder.jpg)
प्रतीकात्मक फोटो
पंजाब के लुधियाना में डेरा सच्चा सौदा के दो लोगों की गोली मारकर हत्या होने के बाद इलाके में माहौल तनावपूर्ण हो गया है। अज्ञात हमलावरों ने हत्या को लुधियाना के अन्ना मंडल के जघीरा गांव में अंजाम दिया। बताया जा रहा है मारे गए दोनों लोग रिश्ते में पिता और बेटे थे।
हत्या की ये पूरी वारदात सीसीटीवी में कैद हो गई है। हालांकि सीसीटीवी में हमलावरों का चेहरा साफ-साफ नहीं दिखा रहा है।
Caught on CCTV: Two Dera Sacha Sauda members gunned down by unidentified assailants in Punjab's Khanna (25.2.2017). pic.twitter.com/y6nxF26zLy
— ANI (@ANI_news) February 26, 2017
पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है लेकिन अभी भी हमलावरों के बारे में पुलिस को कोई जानकारी नहीं मिल पाई है। हमलावरों को पकड़ने के लिए पुलिस लगातार छापेमारी कर रही है।
ये भी पढ़ें: ISIS के चंगुल में 18 महीने रहे डॉक्टर राममूर्ति लौटे भारत, मोदी को कहा 'शुक्रिया'
गौरतलब है कि पंजाब में डेरा सच्चा सौदा संगठन का अच्छा खासा प्रभाव माना जाता है और गुरमीत राम रहीम अभी इसके प्रमुख हैं। डेरा सच्चा सौदा का दूसरें संगठनों के साथ संघर्ष का पुराना इतिहास रहा है।
ये भी पढ़ें: श्वेता तिवारी की बेटी पलक तिवारी ने कराया बोल्ड फोटोशूट
Source : News Nation Bureau