टाडा की विशेष अदालत ने 1993 मुंबई सीरियल धमाका मामले में अबू सलेम और करीमुल्लाह खान को उम्रकैद की सजा सुनाई है। सीबीआई ने अबू सलेम और करीमउल्लाह को लिये उम्रकैद की सजा की मांग की थी। इसी मामले में कोर्ट ने तीन अन्य लोगों को फांसी की सजा सुनाई है।
इस धमाके में 257 लोग मारे गए थे और 700 से ज्यादा लोग घायल हुए थे। धमाकों के 24 साल बाद कोर्ट का फैसला आया है।
धमाकों के तुरंत बाद सलेम अपनी गर्ल फैंड मोनिका बेदी के साथ भारत छोड़कर भाग गया था। सलेम और मोनिका बेदी को 2002 में गिरफ्तार किया गया था। काफी मशक्कत के बाद नवंबर 2005 में सलेम और मोनिका बेदी का पुर्तगाल से प्रत्यर्पण हो पाया था।
और पढ़ें: रोहिंग्या मुस्लिम पर सू की 'आंतकवादी और मासूमों में फर्क करना चुनौती'
पुर्तगाल सरकार ने इस शर्त पर इनका प्रत्यर्पण किया था कि उसे फांसी नहीं दी जाएगी। प्रत्यर्पण के बाद से सलेम भारत की जेल में बंद था।
आइये देखते हैं सलेम के प्रत्यर्पण पर क्या-क्या हुआ:-
18 सितंबर 2002: अबू सलेम और उसकी गर्ल फ्रैंड मोनिका बेदी को लिस्बन से गिरफ्तार किया गया। दोनों फर्जी पासपोर्ट पर वहां गए थे।
22 सितंबर 2002: अबू सलेम को लिस्बन की अदालत ने प्रत्यर्पित करने से इनकार कर दिया
07 अक्टूबर 2002: पुर्तगाल की सरकार ने अबू सलेम और मोनिका बेदी का वर्क परमिट रद्द कर दिया
08 अक्टूबर 2002: प्रत्यर्पण पर पुर्तगाल सरकार से किसी तरह का आश्वासन नहीं मिला। सीबीआई की टीम खाली हाथ वापस आ गई।
और पढ़ें: 1993 मुंबई बम धमाके: 24 साल बाद मिला इंसाफ, जानें कब-कब, क्या हुआ?
20 नवंबर 2002: सलेम और मोनिका का पासपोर्ट रद्द कर दिया
20 फरवरी 2003: पुर्तगाल सरकार सलेम को भारत को सौपने को तैयार हो गया
15 फरवरी 2003: पुर्तगाल की कोर्ट सलेम के प्रत्यर्पण पर सुनवाई शुरू की
29 अक्टूबर 2003: अबू सलेम की फर्जी कागजात मामले पर सुनवाई जारी रही
28 नवंबर 2003: ससेम और मोनिका को पुर्तगाल की कोर्ट ने 4 साल की सजा सुनाई
17 दिसंबर 2003: सलेम के प्रत्यर्पण पर सुनवाई पूरी
01 जनवरी 2004: मोनिका ने पुर्तगाल में शरण पाने के लिये अर्ज़ी दी। साथी पुर्तगाल की सुप्रीम कोर्ट में प्रत्यर्पण के खिलाफ याचिका दायर की
05 फरवरी 2004: पुर्तगाल हाई कोर्ट अबू सलेम के प्रत्यर्पण के लिये सहमत हो जाता है
और पढ़ें: दिल्ली हाई कोर्ट का आदेश, निजी स्कूल लौटाएं बढ़ी फीस
18 फरवरी 2004: सलेम ने पुर्तगाल सुप्रीम कोर्ट में प्रत्यर्पण के खिलाफ याचिका दायर करता है
12 मार्च 2004: पुर्तगाल सुप्रीम कोर्ट ने प्रत्यर्पण के खिलाफ दायर मोनिका की याचिका को खारिज किया
09 मई 2004: प्रत्यर्पण के खिलाफ याचिका दायर की
18 जून 2004: पुर्तगाल सुप्रीम कोर्ट ने अबू सलेम के प्रत्यर्पण से किया इनकार
11 जुलाई 2004: मोनिका ने प्रधानमंत्री को पत्र लिखकर चल रही कार्रवाई को रद्द करने की मांग की
16 जुलाई 2004: पुर्तगाल हाई कोर्ट ने मोनिका के प्रत्यर्पण को मंज़ूरी दी
18 जुलाई 2005: अबू सलेम के प्रत्यर्पण के खिलाफ की गई अपील को संवैधानिक कोर्ट ने रद्द कर दिया। इससे उसे प्रत्यर्पण का रास्ता साफ हुआ
19 जुलाई 2004: पुर्तगाल हाई कोर्ट ने सलेम के प्रत्यर्पण का आदेश दिया
20 जुलाई 2004: पुर्तगाल सुप्रीम कोर्ट ने प्रत्यर्पण के खिलाफ दायर सलेम की याचिका खारिज की
28 जनवरी 2005: पुर्तगाल सुप्रीम कोर्ट ने अबू सलेम के प्रत्यर्पण को मंजूरी दी
26 फरवरी 2005: मोनिका बेदी की समीक्षा याचिका को पुर्तगाल की संवैधानिक कोर्ट ने रद्द कर दिया
11 नवंबर 2005: सलेम और मोनिका को भारत प्रत्यर्पित किया गया
और पढ़ें: दिल्ली में पटरी से उतरी राजधानी एक्सप्रेस, 6 घंटे में दूसरा हादसा
Source : News Nation Bureau