दिल्ली में कपकपाती ठंड और कोहरे की सुबह, 18 रेलगाडि़यां हुई रद्द

राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में सोमवार सुबह सर्द और धुंधभरी रही। यहां का न्यूनतम तापमान सामान्य से दो डिग्री कम 5.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में सोमवार सुबह सर्द और धुंधभरी रही। यहां का न्यूनतम तापमान सामान्य से दो डिग्री कम 5.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

author-image
saketanand gyan
एडिट
New Update
दिल्ली में कपकपाती ठंड और कोहरे की सुबह, 18 रेलगाडि़यां हुई रद्द

दिल्ली में कपकपाती ठंड और कोहरे की सुबह (फाइल फोटो)

राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में सोमवार सुबह सर्द और धुंधभरी रही। यहां का न्यूनतम तापमान सामान्य से दो डिग्री कम 5.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

Advertisment

सुबह 8.30 बजे दृश्यता 800 मीटर रही और आद्रता का स्तर 97 फीसदी दर्ज हुआ।

उत्तर भारत के कई हिस्सों में घने कोहरे के चलते 18 रेलगाड़ियां रद्द कर दी गईं और 50 अपने निर्धारित समय से देरी से चल रही हैं जबकि 8 के समय में फेरबदल किया गया है।

मौसम विभाग ने दिन में आसमान साफ रहने की संभावना जताई है। अधिकतम तापमान 21 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है।

वहीं, एक दिन पहले रविवार को अधिकतम तापमान 20.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जबकि न्यूनतम तापमान सामान्य से एक डिग्री कम 6.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था।

और पढ़ें: बेंगलुरू के कैलाश बार में लगी भीषण आग, पांच की मौत

Source : IANS

Railway delhi Delhi Fog train late
      
Advertisment