केरलः हत्या के आरोप में 17 आरएसएस कार्यकर्ताओं गिरफ्तार, छेड़खानी का किया था विरोध

पुलिस का कहना है कि अंततु और उसके दो दोस्तों ने अपने साथ पढ़ने वाले छात्रों से स्कूल में लड़कियों के साथ छेड़छाड़ करने पर सवाल उठाया था।

पुलिस का कहना है कि अंततु और उसके दो दोस्तों ने अपने साथ पढ़ने वाले छात्रों से स्कूल में लड़कियों के साथ छेड़छाड़ करने पर सवाल उठाया था।

author-image
abhiranjan kumar
एडिट
New Update
केरलः हत्या के आरोप में 17 आरएसएस कार्यकर्ताओं गिरफ्तार, छेड़खानी का किया था विरोध

केरल के अलाप्पुझा जिले में राष्ट्रीय स्वंयसेवक संघ (RSS) के लोगों ने मिलकर कथित रूप से एक व्यक्ति की हत्या कर दी है। इस मामले में पुलिस ने 17 लोगों को गिरफ्तार किया है। हत्या का कारण लड़कियों के साथ हुई छेड़छाड़ बताई जा रही है।

Advertisment

गिरफ्तारी के बाद पुलिस ने शनिवार को बताया कि 17 लोगों में से सात नाबालिग है और उसी स्कूल में पढ़ते हैं, जहां पीड़ित पढ़ता था। कथित तौर पर पीड़ित ए अंततु की बुधवार को कुछ लोगों ने पीट-पीटकर हत्या कर दी थी।

पुलिस का कहना है कि अंततु और उसके दो दोस्तों ने अपने साथ पढ़ने वाले छात्रों से स्कूल में लड़कियों के साथ छेड़छाड़ करने पर सवाल उठाया था। जिसके बाद स्कूल में दोनों गुटों में विवाद हो गया था।

हाल ही में एक मंदिर के कार्यक्रम के दौरान उस पर हमला किया गया था लेकिन वह बच गया था। एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि बुधवार रात को विरोधियों ने अतंतु को वायलार स्थित घर के पास मंदिर से पकड़ लिया और उसे खींचकर सुनसान जगह ले गए। जिसके बाद उसके साथ मारपीट की गई।

अंततु के दोस्त उसे अस्पताल लेकर जा रहे थे, इसी दौरान उसने रास्ते में उसकी मौत हो गई। अधिकारी ने कहा कि वे अदालत में याचिका दायर करेंगे और अपराध की गंभीरता को देखते हुए नाबालिगों पर वयस्क के रूप में कार्रवाई करने की मांग करेंगे।

Source : News Nation Bureau

BJP kerala RSS
      
Advertisment