तेलंगाना: नहर में ट्रैक्टर गिरने से 14 महिला और एक बच्चे की मौत, कई घायल

तेलंगाना के यादादरी जिले में एक भीषण सड़क दुर्घटना में 15 लोगों की मौत हो गई जिसमें 14 महिला श्रमिक और एक बच्चा शामिल था।

तेलंगाना के यादादरी जिले में एक भीषण सड़क दुर्घटना में 15 लोगों की मौत हो गई जिसमें 14 महिला श्रमिक और एक बच्चा शामिल था।

author-image
saketanand gyan
एडिट
New Update
तेलंगाना: नहर में ट्रैक्टर गिरने से 14 महिला और एक बच्चे की मौत, कई घायल

सांकेतिक तस्वीर

तेलंगाना के यादाद्री जिले में एक भीषण सड़क दुर्घटना में 15 लोगों की मौत हो गई जिसमें 14 महिला श्रमिक और एक बच्चा शामिल था। इसमें दस से ज्यादा लोग घायल भी हुए हैं।

Advertisment

घटना उस समय हुई जब जिले के लक्ष्मापुरम गांव में मूसी नदी के किनारे ट्रैक्टर ड्राइवर ने नियंत्रण खो दिया, जिससे ट्रैक्टर ट्रॉली नदी में गिर गया।

पुलिस के मुताबिक, विपरीत दिशा से आ रहे एक मोटरसाइकिल से बचने की कोशिश करते समय ट्रैक्टर चालक ने वाहन से नियंत्रण खो दिया।

घायलों को नजदीकी अस्पतालों में भर्ती कराया गया है। कुछ घायलों की हालत नाजुक होने से मृतकों की संख्या बढ़ने की भी आशंका है।

पुलिस ने कहा है कि ट्रैक्टर ड्राइवर को फरार है और उसे पकड़ने के लिए सर्च ऑपरेशन चलाया गया है।

जब यह घटना हुई उस समय खेतिहर श्रमिक बुवाई के लिए आस-पास के खेतों में जा रहे थे। स्थानीय लोगों की मदद से पुलिस कर्मियों और बचाव कर्मियों ने श्रमिकों के शवों को नहर से बाहर निकाला। 

राज्य के ऊर्जा मंत्री जगदीश रेड्डी ने दुर्घटना स्थल का दौरा किया। उन्होंने बताया कि घटना की जांच की जाएगी। उन्होंने मृतकों और घायलों के परिवारों को हरसंभव सहायता करने का आश्वासन दिया।

तेलंगाना के मुख्यमंत्री के चंद्रशेखर राव ने अधिकारियों को निर्देश दिया है कि दुर्घटना में घायल हुए लोगों को समुचित इलाज उपलब्ध कराए।

और पढ़ें: कांग्रेस काउंसलर पर 'लव ज़िहाद' का आरोप, नफ़ीस बोले- बनावटी है कहानी

Source : News Nation Bureau

RODE ACCIDENT Tractor MUSI RIVER telangana Accident YADADRI
Advertisment