झारखंड में अस्पताल कर्मियों की हड़ताल, 14 मरीजों की मौत

झारखंड के राजेंद्र इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंस (रिम्स) में जूनियर डाक्टरों एवं नर्सो की हड़ताल के कारण कम से कम 14 मरीजों की मौत हो गई।

झारखंड के राजेंद्र इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंस (रिम्स) में जूनियर डाक्टरों एवं नर्सो की हड़ताल के कारण कम से कम 14 मरीजों की मौत हो गई।

author-image
desh deepak
एडिट
New Update
झारखंड में अस्पताल कर्मियों की हड़ताल, 14 मरीजों की मौत

झारखंड के राजेंद्र इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंस (रिम्स) में जूनियर डाक्टरों एवं नर्सो की हड़ताल के कारण कम से कम 14 मरीजों की मौत हो गई। एक कर्मचारी पर हमले के कारण डाक्टरों एवं नर्सो ने यह हड़ताल की है।

Advertisment

झारखंड के मुख्यमंत्री रघुवर दास ने रविवार को रिम्स की घटना पर संज्ञान लिया और मुख्य सचिव सुधीर त्रिपाठी और स्वास्थ्य मंत्री रामचंद्र चंद्रबंशी को डाक्टरों और नर्सो से बात करने के लिए कहा है।

शुक्रवार की रात एक नर्स के इंजेक्शन देने के बाद मरीज गीता देवी की मौत हो गई। इसके बाद गीता देवी के परिजनों ने नर्स के साथ बदसलूकी और मारपीट की।

शनिवार की सुबह जूनियर डाक्टर और नर्स हड़ताल पर चले गए और नए मरीजों की भर्ती रोक दी। जो मरीज पहले से भर्ती थे उन्हें दवा और उपचार नहीं दी गई। इसकी वजह से 14 मरीजों की मौत हो गई।

रिम्स में शनिवार और रविवार को दो हजार से अधिक मरीजों को बिना इलाज वापस लौटना पड़ा। कई परिजनों ने पहले से भर्ती अपने मरीजों को दूसरे अस्पताल ले गए।

रविवार दोपहर चंद्रबंशी और त्रिपाठी बातचीत के लिए रिम्स पहुंचे और इसके बाद हड़ताल वापस ले ली गई।

और पढ़ेंः अगर नहीं सुधरा पाकिस्तान तो रमजान में ही तोड़ देंगे सीजफायर: गृह राज्य मंत्री हंसराज अहीर

Source : IANS

14 patient died Jharkhand hospital workers on strike
Advertisment