विश्व के 12 करोड़ से अधिक लोगों पर मंडरा रहा है भूख से मरने का खतरा: संयुक्त राष्ट्र

दुनियाभर में भूख के कारण मरने के कगार पर पहुंच गए लोगों की संख्या पिछले साल बढ़कर 12 करोड़ 40 लाख हो गई। अगर इन लोगों को जल्द ही भोजन नहीं मिला तो इनकी मौत होने का खतरा है।

दुनियाभर में भूख के कारण मरने के कगार पर पहुंच गए लोगों की संख्या पिछले साल बढ़कर 12 करोड़ 40 लाख हो गई। अगर इन लोगों को जल्द ही भोजन नहीं मिला तो इनकी मौत होने का खतरा है।

author-image
Vineeta Mandal
एडिट
New Update
विश्व के 12 करोड़ से अधिक लोगों पर मंडरा रहा है भूख से मरने का खतरा: संयुक्त राष्ट्र

सांकेतिक चित्र

दुनियाभर में भूख से मौत के कगार पर पहुंचे लोगों की संख्या पिछले साल बढ़कर 12 करोड़ 40 लाख हो गई। अगर इन लोगों को जल्द ही भोजन नहीं मिला तो इनकी मौत होने का खतरा है।

Advertisment

संयुक्त राष्ट्र की खाद्य एजेंसी के प्रमुख डेविड बीसली ने यह जानकारी देते हुए बताया कि ऐसा इसलिए है क्योंकि लोग एक- दूसरे कोगोली मारने से भी नहीं कतराते।

उन्होंने वीडियो लिंक के जरिए शनिवार को सुरक्षा परिषद को बताया कि भूख से जूझ रहे तकरीबन तीन करोड़ 20 लाख लोग चार संघर्षरत देश सोमालिया, यमन, दक्षिण सूडान और उत्तर पूर्व नाइजीरिया में रह रहे हैं। इन देशों को पिछले साल अकाल की स्थिति से बचा लिया गया।

विश्व खाद्य कार्यक्रम के कार्यकारी निदेशक ने कहा कि भूख और संघर्ष के बीच संबंध विध्वंसकारी है। संघर्ष से खाद्य असुरक्षा पैदा होती है और खाद्य असुरक्षा से अस्थिरता तथा तनाव उत्पन्न होता है जिससे हिंसा फैलती है।

बीसली ने कहा कि वैश्विक रूप से लंबे समय से भूखे 81 करोड़ 50 लाख लोगों में से 60 फीसदी लोग संघर्षरत इलाकों में रहते हैं और उन्हें यह पता नहीं होता कि अगली बार खाना कहां से मिलेगा।

और पढ़ें: पाकिस्तान में बनी पहली ट्रांसजेंडर न्यूज़ एंकर, सोशल मीडिया पर हो रही है चर्चा

Source : News Nation Bureau

World Hunger united nation Starvation
      
Advertisment