जम्मू-कश्मीर: हिमस्खलन में फंसे 11 लोगों की मौत, आठ साल का एक बच्चा समेत दो लोग बचाए गए

यह हिमस्खलन कुपवाड़ा जिले के तंगधार क्षेत्र में शुक्रवार शाम को तीन हजार मीटर के साधना दर्रा इलाके में हुआ।

यह हिमस्खलन कुपवाड़ा जिले के तंगधार क्षेत्र में शुक्रवार शाम को तीन हजार मीटर के साधना दर्रा इलाके में हुआ।

author-image
Deepak Kumar
एडिट
New Update
जम्मू-कश्मीर: हिमस्खलन में फंसे 11 लोगों की मौत, आठ साल का एक बच्चा समेत दो लोग बचाए गए

हिमस्खलन में 11 लोगों की मौत (पीटीआई)

उत्तरी कश्मीर सीमा इलाके में हुए हिमस्खलन में फंसे ग्यारह लोगों की मौत हो गई जबकि एक आठ साल के बच्चे समेत दो लोगों को बचा लिया गया।

Advertisment

सभी लोग अपने वाहन से इस इलाके में यात्रा कर रहे थे। 

यह हिमस्खलन कुपवाड़ा जिले के तंगधार क्षेत्र में शुक्रवार शाम को तीन हजार मीटर के साधना दर्रा इलाके में हुआ। 

पुलिस के एक अधिकारी ने कहा, 'बचाव दलों ने नौ शवों को बरामद किया है। मरने वालों में बीआरओ का एक इंजीनियर (सीमा सड़क संगठन) और आठ स्थानीय नागरिक शामिल हैं।' बीआरओ की पहचान मंगला प्रसाद सिंह के रूप में हुई है। 

बचाव टीम ने शुक्रवार शाम को हिमस्खलन के बाद बर्फ के बीच से एक बच्चे और एक 50 वर्षीय शख्स को बचाया। 

साधना दर्रा सर्दियों के मौसम में छह महीने तक बंद रहता है। यह दर्रा कुपवाड़ा और करनाह के सीमावर्ती शहरों को जोड़ता है। 

पहाड़ी दर्रा पर बचाव अभियान एक टेढ़ी खीर है क्योंकि यहां की सड़कों पर शून्य तापमान में बचाव अभियान चलाना जोखिम भरा रहता है। 

Exclusive: ट्रिपल तलाक बिल सोनिया गांधी के लिए उनके पति के 'पाप' धोने का सुनहरा अवसर-रविशंकर

Source : IANS

kashmir gulmarg jammu Kashmir valley avalanche Kupwara district Kashmir avalanche Cold in kashmir
      
Advertisment