दिल्ली बुराड़ी केस: घर में मिले रजिस्टर के पन्नों में छिपा है 11 लोगों की मौत का राज!

आत्महत्या या हत्या की खबर तो बहुत सुनी होंगी, लेकिन दिल्ली के बुराड़ी में हुई 'सामूहिक आत्महत्या' ने पूरे देश को झकझोर दिया।

आत्महत्या या हत्या की खबर तो बहुत सुनी होंगी, लेकिन दिल्ली के बुराड़ी में हुई 'सामूहिक आत्महत्या' ने पूरे देश को झकझोर दिया।

author-image
Sonam Kanojia
एडिट
New Update
दिल्ली बुराड़ी केस: घर में मिले रजिस्टर के पन्नों में छिपा है 11 लोगों की मौत का राज!

बुराड़ी में एक घर में मिला 11 लोगों का शव

आत्महत्या या हत्या की खबर तो बहुत सुनी होंगी, लेकिन दिल्ली के बुराड़ी में हुई 'सामूहिक आत्महत्या' ने पूरे देश को झकझोर दिया। एक ही घर में परिवार के 11 लोगों का शव मिलने से सनसनी मच गई। इस घटना से ज्यादा लोग घटना की वजह से हैरान हैं। घर में मिले हाथ से लिखे नोट्स इस बात की ओर इशारा कर रहे हैं कि तंत्र-मंत्र के प्रभाव के कारण भाटिया परिवार ने यह कदम उठाया है।

Advertisment

पुलिस को घर में दो रजिस्टर मिले हैं। करीब 35 पन्नों के रजिस्टर में शुरुआत में इस बात का जिक्र है कि किस शख्स को कहां-कहां खड़ा होकर लटकना है। सभी मौतें ठीक वैसे हुई हैं, जैसे नोट्स में लिखा गया है। आइये जानते हैं कि रजिस्टर में क्या लिखा है...

ये भी पढ़ें: दिल्ली: तंत्र-मंत्र ने ली 11 लोगों की जान ? क्राइम ब्रांच करेगी जांच

1. आंखों पर पट्टियां अच्छे से बांधनी हैं और शून्य के अलावा कुछ नहीं दिखना चाहिए।
2. रस्सी के साथ सूती चुन्नियां या साड़ी का इस्तेमाल करना है।
3. 7 दिन बाद लगातार पूजा करनी है, थोड़ा लगन और श्रद्धा से, कोई घर में आ जाए तो अगला दिन गुरुवार या रविवार को ही चुनें।
4. बेबे (बुजुर्ग महिला) खड़ी नहीं हो सकती हैं तो अलग कमरे में लेट सकती हैं।
5. सबकी सोच एक जैसी होनी चाहिए, पहले से ज्यादा दृढ़ता से, ये करते ही तुम्हारे आगे के काम दृढ़ता से शुरू होंगे।
6. मद्धम (कम) रोशनी का इस्तेमाल करना है।
7. हाथों की पट्टियां बच जाए तो उसे आंखों पर डबल करके बांध लेना है।
8. मुंह की पट्टी को भी रूमाल से डबल करके बांधना है।
9. जितनी दृढ़ता और श्रद्धा दिखाओगे, उतना ही उचित फल मिलेगा
10. रात के 12-1 के बीच क्रिया करनी है, उसके पहले हवन करना है।

बता दें कि बुराड़ी के संतनगर में रविवार को उस वक्त हड़कंप मच गया, जब एक घर में पड़ोसी ने एक साथ कई शवों को लटका देखा। संदिग्ध परिस्थितियों में एक ही परिवार के 11 सदस्यों को मरा पाया।

ये भी पढ़ें: बुराड़ी मौतें: धर्मांधता का शिकार या हत्या की साजिश...हर शख्स ढूंढ रहा है इन सवालों के जवाब

Source : News Nation Bureau

burari death case
      
Advertisment