रूस दौरे पर गए पीएम मोदी ने वहां भारत और रूस के बीच संबंधों को और मजबूत बनाने पर जोर दिया है। वहां के राष्ट्रपति पुतिन और भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दोनों देशों के साझा कार्यक्रम को संबोधित किया जहां पीएम ने भारत में निवेश के लिए रूस के निवेशकों को आमंत्रण दिया। जानिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के भाषण की 10 बड़ी बातें
1. हम अपने रिश्ते की 70 वीं वर्षगांठ मना रहे हैं, भारत और रूस के संबंध चारों तरफ तेज गति से बढ़ रहे हैं। विश्व में देशों के बीच संबंध नई बात नहीं है लेकिन बहुत कम ऐसे देश होते हैं जहां संबंधों का आधार एक दूसरे पर विश्वास होता है। उपयोगिता से ज्यादा अर्थपूर्ण संबंध होते है।
2. दुनिया की अर्थव्यवस्था में भारत तेज गति से आगे बढ़ रहा है। आज भारत का जीडीपी वार्षिक दृष्टि से 7 प्रतिशत है। पूरे विश्व का ध्यान एशिया की तरफ है स्वाभाविक तौर पर भारत इसके केंद्र में है।
3. जब राजनीतिक स्थिरता होती है तभी बदलाव की संभावना बनती है। जब ब्यूरोक्रेसी प्रो एक्टिव और वाइब्रेंट हो तो वो परफॉर्म करती है। आज भारत बदलाव की तेज गति से सफलता पूर्वक आगे बढ़ रहा है।
4. पिछले कई सालों में इन विविधताओँ वाले देश में कई कानून को खत्म किया गया है। एक महीने में जीएसटी लागू हो जाएगा जिससे पूरे देश में एक ही टैक्स होगा। विदेशी निवेशकों को भी इससे फायदा मिलेगा।
5. आने वाला युग तकनीक का है जिसके लिए हम डिजिटल इंडिया कैंपेन लेकर चल रहे हैं। विकास की यात्रा में इस बात पर हम ध्यान केंद्रित कर रहे हैं जिससे भारत के आम लोगों को इसका फायदा मिले।
6. हिन्दुस्तान का गरीब व्यक्ति भी अर्थव्यवस्था की मूल धारा में हो इसलिए प्रधानमंत्री जन धन योजना के तहत उन्हें तकनीक और बैंक से जोड़ा गया है। लोगों के जीवन में बदलाव लाने के लिए जैम योजना यानि की जनधन, आधार, एमएम से जोड़ रहे हैं।
7. केंद्र में हमारी सरकार बनने के बाद 1100 दिनों के शासन में 1200 से ज्यादा कानूनों को खत्म किया गया है। विश्व के किसी भी देश को अगर भारत में अपना किस्मत आजमाना है तो भारत में इज ऑफ डूइंगि बिजनेस को टार्गेट बनाकर सात हजार नए बदलाव किए गए हैं।
8. इन दिनों जितनी भी क्रेडिट रेंटिंग एजेंसी है चाहे वर्ल्ड बैंक हो या आईएमएफ सबने कहा है कि भारत तेज गति से बढ़ने वाली अर्थव्यवस्था है। आने वाले दिनों में भारत विश्व अर्थव्यवस्था का नेतृत्व करेगा।
9. हम आने वाले दिनों में न्यू इंडिया का सपना लेकर चल रहे हैं। जिस देश की संख्या 125 करोड़ है वो दुनिया की नजर में एक मार्केट हैं। इस देश की आबादी में 80 करोड़ लोग नौजवान हैं।
10. दुनिया के कई देशों ने मार्श पर जाने के लिए कई प्रयोग किए। हिन्दुस्तान एक मात्र ऐसा देश है जो पहली बार में सफल हुआ। हॉलीवुड का जितना फिल्म बनाने का खर्च होता है उससे भी कम बजट में हमने मार्श पर पहुंचने में सफलता पाई है।
11. मैं ऐसी पीढ़ी तैयार करना चाहता हूं जो जॉब क्रिएटर हों। मैं विश्व के स्किल्ड डवलेपमेंट में काम करने वाले एजेंसी का 80 करोड़ युवाओं वाला देश में स्वागत करता हूं। भारत के युवा विश्व को बहुत कुछ दे सकते हैं।
12. भारत विकास की यात्रा में तीन प्रमुख पहलुओं पर ध्यान दे रहा है। 50 से ज्यादा शहर में मेट्रों की आवश्यकता है। वेस्ट मैनजमेंट की 500 शहरों को आवश्यकता है। दुनिया का दूसरा सबसे बड़ा रेल नेटवर्क हमारा है। रोज ढाई करोड़ लोगो हमारे यहां रेल में सफर करते हैं जितनी दूसरे देशों की जनसंख्या है।इसलिए यहां निवेश की अपार संभावनाएं हैं।
13. भारत दुनिया के पुरातन देशों में से एक हैं। पांच हजार साल पुराना हमारा शास्त्र है। इसलिए पर्यटन के लिए भारत से ज्यादा संभावनाएं कहीं नहीं हो सकती।
ये भी पढ़ें: उत्तराखंड हाई कोर्ट में PIL के बाद संदेह के घेरे में EVM हैकेथॉन, कोर्ट को आज ही देना होगा आदेश
भारत और रूस के बीच एक दिन पहले ही कुडनकुलम परमाणु संयंत्र के ईकाई 5 और 6 के निर्माण के साथ ही 5 अहम समझौते हुए हैं। एशिआई देश रूस हमेशा से भारत का अच्छा दोस्त रहा है।
ये भी पढ़ें: BCCI में धोनी, द्रविड़ और गावस्कर के सुपर ट्रीटमेंट पर भड़के गुहा, बताया क्यों दिया इस्तीफा
Source : News Nation Bureau