तीन देशों के विदेश यात्रा पर गए पीएम मोदी इंडोनेशिया में हैं। मंगलवार को पीएम मोदी के वहां पहुंचने पर उनका राष्ट्रपति भवन में भव्य स्वागत हुआ था। इसके बाद बुधवार को दोनों देशों के बीच डेलीगेशन स्तर की बैठक हुई जिसमें भारत और इंडोनेशिया के बीच 15 समझौतों पर हस्ताक्षर हुए।
बुधवार को पीएम मोदी ने राजधानी जकार्ता में भारतीय समूह के लोगों को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने दोनों देशों के रिश्तों और उनकी सरकार की प्राथमिकता पर बात की। आइए जानते हैं जकार्ता में उनके भाषण की 10 बड़ी बातें
1- पीएम मोदी ने कहा जैसे भारत में सवा सौ करोड़ भारतीयों ने मुझ जैसे एक साधाराण नागरिक को प्रधान सेवक बनने का मौका दिया, वैसे ही इंडोनेशिया की जनता ने राष्ट्रपति विडोडो को चुना।
2-पीएम मोदी ने अपनी सरकार की प्राथमिकता का जिक्र करते हुए कहा, हमारी सरकार की पहली प्राथमिकता भ्रष्टाचार को खत्म करना है। वह नागरिक केंद्रित और विकास के अनुकूल सरकार देना चाहते हैं।
3-दोनों देशों की संस्कृति पर जोर देते हुए पीएम ने बताया, ' भारत और इंडोनेशिया का संस्कृत और संस्कृति का रिश्ता है। आप सभी जो इंडोनेशिया में आज रच बस गए है, हमारे इस रिश्ते की मजबूत कड़ी हैं।
4- दोनों देशों के पिछली सदी में जब भारत और इंडोनेशिया आजाद हुए तब से हम एक-दूसरे का सहयोग कर रहे हैं।
5- अपने विदेश नीति की सफलता गिनवाते हुए उन्होंने कहा कि भारत में रिकॉर्ड स्तर पर विदेशी निवेश हो रहा है। भारत का फॉरेन एक्सचेंज रिजर्व भी बढ़कर 300 बिलियन डॉलर से बढ़कर 400 बिलियन डॉलर हो गया है।
6- उन्होंने कहा, 'पिछले 14 साल में पहली बार मूडीज ने भारत की क्रेडिट रेटिंग में सुधार किया है। मूडीज ने मोदी ने नहीं। भारत दुनिया का सबसे बड़ा लोकतंत्र है, वहीं इंडोनेशिया में भी लोकतंत्र की जड़ें बहुत मजबूत हैं।'
7- उन्होंने कहा, 'ईज ऑफ डूइंग बिजनेस ग्लोबल कॉम्पिटीशन में एक पैमाना बना है। हमने ईज ऑफ लिविंग पर काम किया है। भारत में एक ऐसे सिस्टम का निर्माण कर रहे हैं, जो ट्रांसपेरेंट हो और सेंसिटिव भी हो।'
8-पीएम मोदी ने कहा, 'इंडोनेशिया समेत हमने 163 देशों में ईवीजा की सुविधा दी है। इस वीजा पर आने वाले टूरिस्टों की संख्या में 150 फीसदी की बढ़ोतरी हुई है। पहले की सरकारें सीमा तानकर बोलती थीं कि हमने ये कानून बनाया। मैं गर्व के साथ कहता हूं कि बीते वर्षों में हमने 1400 पुराने कानूनों को खत्म कर दिया। कानूनों के जंजाल से देश के आम आदमी को जितनी राहत दे सकते हैं हम देने का प्रयास कर रहे हैं।'
9- उन्होंने इंडोनेशिया में रह रहे भारतीय लोगों से कहा, 'आप सब इंडोनेशिया के नागरिक हैं लेकिन आपके दिल में कहीं न कहीं भारत भी बसा हुआ है।'
10-पीएम मोदी ने ASEAN में इंडोनेशिया की जमकर तारीफ की। उन्होंने कहा, ASEAN में इंडोनेशिया की भूमिका सराहनीय है। मुझे बेहद खुशी हुई है।'
पीएम ने इंडोनेशिया में रह रहे भारतीयों को अगले साल यूपी में होनेवाले कुंभ मेले में आने के लिए आमंत्रित किया।
इससे पहले पीएम मोदी ने जकार्ता में दक्षिण-पूर्व एशिया की सबसे बड़ी इस्तिकलाल मस्जिद भी गए। इसके बाद भारत-इंडोनेशिया के साझा बयान के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा इस महान और सुंदर देश की मेरी पहली यात्रा है और इस यात्रा के शानदार प्रबंध के लिए राष्ट्रपति का आभार व्यक्त करता हूं।
Source : News Nation Bureau