NDA POP Today: एनडीए ने रचा इतिहास, पहली बार 17 महिलाएं हुईं पास; पूर्व आर्मी चीफ ने नारी शक्ति को सराहा

NDA POP Today: NDA से पहली बार 17 महिला कैडेट्स पास हो गईं हैं. ये अपने आप में एक इतिहास है. पूर्व आर्मी चीफ ने नारी शक्ति की सराहना की है.

author-image
Jalaj Kumar Mishra
एडिट
New Update
NDA Passing out Parade Today 17 Women Cadets pass for the first time

NDA POP Today

नेशनल डिफेंस एकेडमी यानी एनडीए की पासिंग आउट परेड हो गई है. एनडीए से इस बार 17 महिला कैडेट्स पास हुईं. एनडीए से इस बार 17 महिला कैडेट्स के साथ-साथ 300 से ज्यादा पुरुष कैडेट्स भी ग्रेजुएट हुए. बता दें, एनडीए के इतिहास में पहली बार ऐसा हो रहा है. सभी 17 महिलाएं इंडियन आर्मी, इंडियन नेवी और इंडियन एयरफोर्स ज्वाइन करेंगी. 

Advertisment

पूर्व आर्मी चीफ ने ली सलामी

पासिंग आउट परेड पुणे के खडकवासला स्थित एनडीए परिसर में हुई. रिटायर्ड सेना प्रमुख जनरल वी के सिंह ने परेड की सलामी ली. उन्‍होंने कैडेट्स को प्रेसिडेंट्स अवॉर्ड दिए. बटालियन कैडेट एडजन्ट (BCA) प्रिंस राज को प्रेसिडेंट्स गोल्ड मेडल से सम्मानित किया गया. एकेडमिक कैडेट कैप्टन (ACC) उदयवीर सिंह नेगी को प्रेसिडेंट्स सिल्वर मेडल से सम्मानित किया गया. बटालियन कैडेट कैप्टन (BCC) तेजस भट्ट को प्रेसिडेंट्स ब्रॉन्ज मेडल से सम्मानित किया गया. बता दें, परेड में कैडेट्स के माता-पिता, वरिष्ठ सैन्य अधिकारी और स्पेशल गेस्ट्स शामिल हुए हैं.  

लड़कियों को बताया नारी शक्ति का प्रतीक

परेड को जनरल सिंह ने संबोधित भी किया. उन्होंने इस दौरान कहा कि इतिहास में पहली बार इस ग्राउंड से लड़कियों का बैच पास हो रहा है. नारी शक्ति को सलाम है. पूर्व आर्मी चीफ ने कहा कि ये लड़कियों के लिए ट्रेनिंग का अंत नहीं है बल्कि नई संभावनाओं की शुरुआत है. 

सुप्रीम कोर्ट ने दिलाई थी इजाजत

सुप्रीम कोर्ट ने 2021 में महिलाओं को एनडीए परीक्षा देने की अनुमति दी थी. 2022 में पहली बार 17 महिला कैडेट्स का एनडीए में सिलेक्शन हुआ था. 

अब तक एनडीए में 126 महिलाओं का सिलेक्शन

रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ ने मार्च 2025 में संसद को बताया कि 2022 में महिला कैडेट्स के पहले बैच को NDA में प्रवेश दिया गया था. तब से अब तक कुल 126 महिलाओं को एडमिशन मिला, जिनमें से 121 अभी ट्रेनिंग में हैं जबकि 5 ने इस्तीफा दे दिया है. इन 121 महिला कैडेट्स में सबसे ज्यादा हरियाणा से 35, उत्तर प्रदेश से 28, राजस्थान से 13, महाराष्ट्र से 11 और केरल से 4 हैं. एक कैडेट कर्नाटक से है. इस्तीफा देने वाली 5 महिलाएं हिमाचल, पंजाब, उत्तर प्रदेश, हरियाणा और केरल से थीं.

महिलाओं ने जताई खुशी

 

 

 

 

 

passing out parade NDA
      
Advertisment