Kal Ka Mausam: घर से निकलने से पहले देख लें मौसम, 3 फरवरी को बारिश-बर्फबारी, IMD ने जारी किया ऑरेंज अलर्ट

Kal Ka Mausam: 3 फरवरी 2026 को उत्तर भारत में पश्चिमी विक्षोभ के कारण बारिश, बर्फबारी, ओलावृष्टि और घने कोहरे का अलर्ट जारी. IMD ने कई राज्यों में येलो और ऑरेंज अलर्ट दिया है.

Kal Ka Mausam: 3 फरवरी 2026 को उत्तर भारत में पश्चिमी विक्षोभ के कारण बारिश, बर्फबारी, ओलावृष्टि और घने कोहरे का अलर्ट जारी. IMD ने कई राज्यों में येलो और ऑरेंज अलर्ट दिया है.

author-image
Yashodhan Sharma
New Update
kal ka mausam

kal ka mausam Photograph: (Grok AI)

Kal Ka Mausam: उत्तर भारत में 3 फरवरी 2026 (मंगलवार) को मौसम एक बार फिर खराब रहने वाला है. मौसम विभाग (IMD) के मुताबिक, सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ और उससे जुड़े चक्रवाती सिस्टम के कारण पहाड़ी से लेकर मैदानी इलाकों तक मौसम का असर दिखेगा.

Advertisment

पश्चिमी हिमालयी क्षेत्रों में बारिश और बर्फबारी होगी, जबकि मैदानी राज्यों में गरज-चमक के साथ बारिश और कुछ जगहों पर ओलावृष्टि की संभावना है. इसके साथ ही सुबह के समय घना से बहुत घना कोहरा भी परेशानी बढ़ा सकता है.

पहाड़ी राज्यों में बर्फबारी का दौर

जम्मू-कश्मीर, लद्दाख, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में 1 से 3 फरवरी के बीच हल्की से मध्यम बारिश और ऊंचाई वाले क्षेत्रों में भारी बर्फबारी हो सकती है. कई जगहों पर तेज हवाएं भी चलेंगी. मौसम विभाग ने येलो और ऑरेंज अलर्ट जारी किया है. सड़कों के बंद होने, हिमस्खलन और यात्रा में दिक्कत की आशंका है.

मैदानी इलाकों में बारिश और ओले

उत्तर प्रदेश, राजस्थान, पंजाब, हरियाणा, दिल्ली-NCR, मध्य प्रदेश, महाराष्ट्र, गुजरात, बिहार और ओडिशा इन राज्यों में गरज-चमक के साथ हल्की से मध्यम बारिश होगी. कुछ इलाकों में ओलावृष्टि और तेज हवाएं चल सकती हैं. पश्चिमी यूपी, पूर्वी राजस्थान और पश्चिमी मध्य प्रदेश में ओलावृष्टि को लेकर ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है.

उत्तर प्रदेश का हाल

पश्चिमी यूपी के नोएडा, गाजियाबाद, मेरठ, आगरा, मुरादाबाद जैसे जिलों में बारिश और ओले पड़ सकते हैं. बुंदेलखंड में हल्की बारिश के साथ ओलावृष्टि संभव है, जबकि पूर्वी यूपी और तराई इलाकों में घना कोहरा और हल्की बूंदाबांदी देखने को मिल सकती है. किसानों को गेहूं और सरसों की फसलों की सुरक्षा की सलाह दी गई है.

घना कोहरा और शीतलहर

पंजाब, हरियाणा, यूपी, राजस्थान, मध्य प्रदेश, बिहार और ओडिशा में सुबह के समय दृश्यता 50 से 200 मीटर तक रह सकती है. यूपी में 5 फरवरी तक कोहरा बना रह सकता है. वहीं बात अगर तापमान की करें तो उत्तर प्रदेश में न्यूनतम तापमान में 2 से 4 डिग्री तक गिरावट आ सकती है, जिससे ठंड बढ़ेगी. महाराष्ट्र में तापमान थोड़ा बढ़ने की संभावना है.

क्या रखें सावधानी

कोहरे में वाहन चलाते समय फॉग लाइट का इस्तेमाल करें. इसके अलावा गरज-चमक के दौरान खुले में न रहें. साथ ही मौसम से जुड़े ताजा अपडेट IMD की वेबसाइट या ऐप से चेक करते रहें.

यह भी पढ़ें: Weather Update: उत्तर भारत के सात राज्यों में बारिश-बर्फबारी का अलर्ट, जानें कैसे रहेंगे आने वाले कुछ दिन

weather
Advertisment