/newsnation/media/media_files/2025/12/20/imd-weather-update-today-2025-12-20-18-29-26.jpg)
Kal Ka Mausam (AI)
Kal Ka Mausam: देश के उत्तरी राज्यों में मौसम बदलने की आहट हो रही है. खासतौर पर पहाड़ी इलाकों में. पहाड़ों पर 9 फरवरी से लेकर अगले दिन यानी बुधवार तक एक नया वेस्टर्न डिस्टर्बेंस एक्टिव हो रहा है, जिसका सबसे ज्यादा असर पहाड़ी राज्यों, जैसे हिमाचल, उत्तराखंड और जम्मू-कश्मीर पर होगा. इस वजह से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलेंगी. गरज-चमक के साथ भारी बर्फबारी होगी, जो पूरी घाटी में सिहरन बढ़ा देगी. अधिकांश इलाकों में शीतलहर की वजह से कोल्ड डे के हालात रहेंगे. आईएमडी के अनुसार, 11 फरवरी तक पंजाब, हरियाणा, दिल्ली, राजस्थान और पश्चिमी उत्तर प्रदेश के कुछ हिस्सों पर हल्के बादल आ सकते हैं.
यूपी में कैसा रहेगा कल का मौसम
पछुआ हवाओं की वजह से उत्तर प्रदेश का मौसम बदल गया है. दिन में धूप खिलने के बाद भी हल्की-हल्की सर्दी का एहसास हो रहा है. वहीं, शाम होते ही पारा गिरने लग रहा है. सुबह कहीं-कहीं पाला भी गिरा, जिससे गलन वाली सर्दी महसूस हो रही है. मौसम विभाग का कहना है कि करीब 25 जिलों में घना कोहरा छाएगा.
बिहार में कैसा रहेगा कल का मौसम
बिहार का मौसम साफ रहेगा. हालांकि, सुबह कई जिलों में कोहरा छा सकता है. दिन में पछुआ हवाएं तेड रहेंगी, जिस वजह से सुबह और शाम को सर्दी का एहसास होगा. हालांकि, दिन में धूप की वजह से ठंड का असर कम हो जाएगा.
दिल्ली में कैसा रहेगा कल का मौसम
देश की राजधानी दिल्ली और उसके पास के इलाके यानी एनसीआर में मौसम साफ रहेगा. कहीं-कहीं पॉल्यूशन की स्थिति फिर से बिगड़ गई है. राजधानी में एक्यूआई 250 के ऊपर हो गया है. मौसम विभाग का कहना है कि अगले दो से तीन दिन तक हल्का बादल रह सकता है लेकिन बारिश नहीं होगी. हवाएं चूंकि तेज रहेगीं, जिससे न्यूनतम तापमान थोड़ा कम हो सकता है. दिल्ली-एनसीआर में सुबह हल्की धुंध और कोहरे की चादर दिख सकती है, जिस वजह से सर्दी का एहसास रहेगा पर गलन वाली ठंड से राहत मिलेगी.
हरियाणा-पंजाब और राजस्थान में कैसा रहेगा कल का मौसम
पहाड़ों के बदलते मौसम का असर पंजाब और हरियाणा के कुछ शहरों में दिखाई देगा. अगले कुछ घंटों तक थोड़े-मोड़े बादल दिख सकते हैं. पंजाब और हरियाणा के विभिन्न राज्यों में अगले दो दिन तेज हवाएं चलेंगी, जिससे सर्दियों का एहसास कमोबेश ऐसा ही रहेगा. इसके अलावा, राजस्थान का मौसम बदल रहा है, जिससे तापमान में बढ़ोतरी दिख रही है. राजस्थान के बाड़मेर का अधिकतम तापमान 31 डिग्री सेल्सियस के आसपास पहुंच जाएगा. हालांकि, अगले कुछ दिनों तक हल्के बादल छा सकते हैं.
/newsnation/media/agency_attachments/logo-webp.webp)
Follow Us