/newsnation/media/media_files/2025/11/23/weather-update-today-on-23-november-2025-11-23-07-18-51.jpg)
Kal Ka Mausam: देशभर में मौसम एक बार फिर बदल रहा है. भारतीय मौसम विभाग (IMD) ने कई राज्यों में दो पश्चिमी विक्षोभों के प्रभाव से बारिश, बर्फबारी और मौसम में अस्थिरता का अलर्ट जारी किया है. खासकर उत्तर भारत, पहाड़ी इलाके और दिल्ली-NCR में तापमान और मौसम के बदलाव का असर तीव्र दिखाई दे रहा है. तो चलिए नजर डालते हैं कल यानी 8 फरवरी की वेदर रिपोर्ट पर.
दिल्ली-NCR का मौसम
दिल्ली और राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र (एनसीआर) में इन दिनों तेज सतही हवाओं के कारण मौसम लगातार बदल रहा है. सुबह और शाम के समय गलन भरी ठंड का अनुभव हो रहा है, जबकि दिन में तेज धूप और हवाओं के कारण तापमान सामान्य से थोड़ा अधिक महसूस हो रहा है. IMD के अनुसार 7 फरवरी को अधिकतम तापमान 24.8 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचा, जो सामान्य से लगभग 1.5 डिग्री अधिक है. न्यूनतम तापमान 10 डिग्री सेल्सियस रहा, और आर्द्रता 95 से 65 प्रतिशत के बीच रही. 8 फरवरी को सुबह हल्की धुंध रहने का अनुमान है, और तापमान 23 से 10 डिग्री के बीच रहेगा.
बहु मौसम संबंधी चेतावनी
— India Meteorological Department (@Indiametdept) February 7, 2026
मुख्यबिंदु:
पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से 9 से 11 फरवरी के दौरान पश्चिमी हिमालयी क्षेत्र में छिटपुट से व्यापक वर्षा/बर्फबारी की संभावना है। देश के शेष भागों में अगले 7 दिनों के दौरान कोई महत्वपूर्ण मौसम गतिविधि संभावित नहीं है।
Highlights:
Under the… pic.twitter.com/rtQishcc2p
उत्तर प्रदेश में कैसा रहेगा मौसम?
उत्तर प्रदेश में फिलहाल सभी जिलों में मौसम ग्रीन जोन में है और 3-4 दिनों तक मौसम शुष्क और स्थिर रहने की संभावना है. अगले 24 घंटों में अधिकतम तापमान में लगभग 2-3 डिग्री की बढ़ोतरी हो सकती है, उसके बाद तापमान में लगभग 2 डिग्री की हल्की गिरावट देखने को मिल सकती है. फिलहाल किसी भी तीव्र ठंड या बड़े मौसम परिवर्तन का अनुमान नहीं है.
बिहार में सर्द हवाएं और कोहरा जारी
बिहार में मौसम का मिजाज फिर बदल रहा है. दिन में धूप निकलने के बावजूद सर्द हवाएं चल रही हैं जो ठिठुरन बढ़ा रही हैं. रात के समय सर्दी का असर और बढ़ता है. अगले 3 दिनों तक मौसम में कोई बड़े बदलाव की संभावना नहीं बताई जा रही है. कल सुबह सुबह घना कोहरा रहेगा और दिन में पछुआ हवाएं तीव्र चलेंगी. अनुमान है कि बिहार में न्यूनतम तापमान 10 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम 24 डिग्री के आसपास रहेगा.
राजस्थान में मौसम का हाल
राजस्थान में अगले 3-4 दिनों तक मौसम शुष्क रहेगा, लेकिन तापमान में आंशिक वृद्धि की संभावना है. कमजोर पश्चिमी विक्षोभ की वजह से हल्के बादल छाए रह सकते हैं. IMD के अनुसार आने वाले दिनों में अधिकांश भागों में तापमान में बढ़ोतरी जारी रहेगी. हालांकि, नया पश्चिमी विक्षोभ 9 फरवरी के आसपास उत्तर पश्चिमी क्षेत्र को प्रभावित कर सकता है, जिससे कुछ इलाकों में तापमान गिर सकता है और हल्की बारिश भी हो सकती है.
कश्मीर में कल का मौसम कैसा रहेगा?
कश्मीर घाटी में मौसम सामान्य से अधिक ठंडा है. रात का तापमान जमाव बिंदु से भी नीचे चल रहा है. बारामूला, पाहल्गाम, काजीगुंड, कोकरनाग और कुपवाड़ा जैसे हिल स्टेशन पर तापमान शून्य से नीचे दर्ज किया जा रहा है. घाटी में ठंड बढ़ने की संभावना है और बर्फबारी जारी रह सकती है.
उत्तराखंड में बर्फबारी और बारिश की चेतावनी
उत्तराखंड में एक नया पश्चिमी विक्षोभ 9 फरवरी से सक्रिय होने वाला है. इससे पिथौरागढ़, चमोली, रूद्रप्रयाग और उत्तरकाशी इलाकों में बारिश और बर्फबारी की गतिविधियां शुरू हो सकती हैं. मैदानी क्षेत्रों में भी बारिश दर्ज होने की संभावना है. इसके साथ ही शीतलहर और कोहरे का असर भी दिखाई देगा. इस तरह देश के कई हिस्सों में मौसम का मिजाज बदल रहा है. लोगों को सलाह दी जाती है कि वे मौसम के अनुसार स्वास्थ्य, यात्रा और रोजमर्रा के कार्यक्रमों में सावधानी बरतें.
/newsnation/media/agency_attachments/logo-webp.webp)
Follow Us