/newsnation/media/media_files/2025/12/18/delhi-weather-2025-12-18-08-48-51.jpg)
Photograph: (ANI)
Kal Ka Mausam: देश में मौसम एक बार फिर बदलने वाला है. सुबह-सांझ ठंडी हवाओं के कारण सर्दी का एहसास हो रहा है, लेकिन दोपहर में तेज धूप की वजह से ठंड का असर थोड़ा कम दिखाई देता है. अब भारतीय मौसम विभाग (IMD) ने दो पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने की जानकारी दी है. इन पश्चिमी विक्षोभों के चलते कई राज्यों में बारिश और बर्फबारी का अलर्ट जारी किया गया है. तो आइए यहां जानते हैं देशभर में कल यानी 7 फरवरी को कैसा रहेगा मौसम का हाल.
उत्तर भारत का मौसम
उत्तर भारत के मौसम में फिलहाल उतार-चढ़ाव देखा जा रहा है. पिछले दिनों बारिश और ओलावृष्टि के कारण ठंड का असर बना हुआ है. अगले दो दिनों तक मौसम साफ रहने का अनुमान है, लेकिन शीतलहर और कोहरे के कारण न्यूनतम तापमान काफी कम रहेगा और लोगों को कड़ाके की ठंड का अहसास होगा. IMD के मुताबिक अगले 24 घंटों में हिमालयी क्षेत्र में वेस्टर्न डिस्टर्बेंस सक्रिय रहेगा, जिससे उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश और जम्मू-कश्मीर के कुछ हिस्सों में गरज-चमक और अच्छी बारिश-बर्फबारी होगी.
दिल्ली में कल का मौसम
दिल्ली-एनसीआर में मौसम साफ है और सर्दी से थोड़ी राहत मिल रही है. सुबह से धूप और हल्की हवाओं का असर दिखाई दे रहा है, जिससे दिन में गुनगुनी धूप का आनंद लिया जा सकता है. मौसम विभाग के अनुमान के अनुसार, शनिवार (7 फरवरी) को न्यूनतम तापमान लगभग 9 डिग्री सेल्सियस रहेगा और अधिकतम तापमान 22 डिग्री सेल्सियस के आसपास दर्ज होगा. सुबह हल्का कोहरा छाया रहेगा. आने वाले दिनों में बादलों की हल्की आवाजाही के संकेत हैं, जिससे वायु गुणवत्ता में सुधार की उम्मीद है, हालांकि एक्यूआई लगभग 300 के आसपास रहने का अनुमान है.
उत्तर प्रदेश का मौसम
पश्चिमी विक्षोभ के गुजरने से लखनऊ सहित प्रदेश के मैदानी इलाकों में हवा की दिशा बदल गई है. पहाड़ों से आ रही ठंडी हवाओं का असर न्यूनतम तापमान पर दिख रहा है और घना कोहरा छाया हुआ है. मौसम विशेषज्ञों के अनुसार, उत्तर प्रदेश में आने वाले दिनों में मौसम में उतार-चढ़ाव रहेगा.
बिहार में कल का मौसम
बिहार में दिन के समय तेज धूप निकल रही है, जिससे दोपहर में ठंड कम महसूस हो रही है. सुबह हल्का कोहरा रहने की संभावना है. IMD के अनुसार, आने वाले दिनों में प्रदेश का मौसम सामान्य रहेगा. दिन में सर्द हवाओं के कारण ठंड बनी रहेगी. पटना समेत कई जिलों में हवाएं 30 किमी/घंटा तक चल सकती हैं, जिससे न्यूनतम तापमान में गिरावट आ सकती है. अधिकांश जिलों में कोहरा छाया रहेगा. राज्य में न्यूनतम तापमान लगभग 10 डिग्री और अधिकतम 25 डिग्री के आसपास है.
उत्तराखंड में कल का मौसम
उत्तराखंड के कुछ इलाकों में अगले 24 घंटों तक हल्की बूंदाबादी और बारिश रहेगी. 9-10 फरवरी को मौसम और खराब होगा और बर्फबारी की संभावना है. पहाड़ों और मैदानी इलाकों में शीतलहर के कारण सर्दी कड़ाके की रहेगी.
राजस्थान में कल का मौसम
राजस्थान में पश्चिमी विक्षोभ के असर से तापमान सामान्य से कम है. सीकर में न्यूनतम तापमान 4.5 डिग्री दर्ज हुआ है. सुबह और शाम कड़ाके की ठंड पड़ेगी.
जम्मू-कश्मीर में कल का मौसम
राज्य के कई इलाकों में 6 फरवरी को बारिश और बर्फबारी हुई. 9-11 फरवरी के बीच फिर से व्यापक बारिश और हिमपात होने की संभावना है. 10 फरवरी को तेज हवाओं और बिजली की गतिविधि भी हो सकती है. घाटी के अधिकांश हिस्सों में न्यूनतम तापमान माइनस में है और गलन वाली सर्दी जारी है.
यह भी पढ़ें- भारत ने अग्नि-3 मिसाइल का किया सफल परीक्षण, लंबी दूरी से ही हो जाएंगे दुश्मन के ठिकाने ध्वस्त; जानें खासियत
/newsnation/media/agency_attachments/logo-webp.webp)
Follow Us