Kal Ka Mausam: उत्तर भारत में कल फिर पड़ेगी कड़ाके की ठंड, इन राज्यों में होगी बारिश और ओलावृष्टि

Kal Ka Mausam: देश के विभिन्न राज्यों के लिए मौसम विभाग ने बारिश, ओलावृष्टि और बर्फबारी की संभावना जताई है. जानें आपके राज्य का हाल कैसा रहेगा.

Kal Ka Mausam: देश के विभिन्न राज्यों के लिए मौसम विभाग ने बारिश, ओलावृष्टि और बर्फबारी की संभावना जताई है. जानें आपके राज्य का हाल कैसा रहेगा.

author-image
Jalaj Kumar Mishra
New Update
Kal Ka Mausam IMD alert News

Kal Ka Mausam (AI)

Kal Ka Mausam: नई दिल्ली सहित उत्तर भारत के कुछ राज्यों में मौसम ने करवट ले लिया है. अगले 24 घंटे के लिए मौसम विभाग ने पहाड़ी राज्यों सहित बारिश-बर्फबारी का अलर्ट जारी कर दिया है. दिल्ली, हरियाणा और उत्तर प्रदेश सहित कुछ राज्यों में मौसम विभाग ने बारिश की भी संभावना जताई है. देश के विभिन्न हिस्सों में बुधवार सुबह से घना कोहरा छा सकता है.

Advertisment

देश के इन इलाकों में बर्फबारी, बारिश और ओलावृष्टि की संभावना

अगले 24 घंटे के लिए मौसम विभाग ने छत्तीसगढ़, हरियाणा, बिहार, पंजाब, चंडीगढ़, दिल्ली, पूर्वी राजस्थान, उत्तर प्रदेश और पश्चिमी मध्य प्रदेश में अलग-अलग जगहों पर बारिश के साथ ओलावृष्टि की संभावना जताई है. इस दौरान, 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज चल सकती है. हिमाचल प्रदेश, जम्मू-कश्मीर, लद्दाख और उत्तराखंड के कुछ जगहों पर भारी बारिश और बर्फबारी की मौसम विभाग ने चेतावनी दी है. 

बिहार और सिक्किम में बारिश के साथ-साथ ओले

मौसम विभाग ने आशंका जताई है कि बिहार में 28 जनवरी को गरज-चमक, बिजली और तेज हवाओं के साथ हल्की से मध्यम स्तर की बारिश हो सकती है. 28 जनवरी को ही सिक्किम में भी अलग-अलग जगहों पर भारी के साथ ओले भी पड़ सकते हैं. 

यहां पड़ेगी कड़ाके की सर्दी

मौसम विभाग का कहना है कि हरियाणा, पंजाब, पश्चिमी उत्तर प्रदेश, चंडीगढ़ और उत्तरी राजस्थान में कई जगहों पर न्यूनतम तापमान 5 से 10 डिग्री सेल्सियस तक दर्ज किया जा सकता है. भारत के मैदानी इलाकों में सबसे कम तापमान अलवर में दर्ज किया गया था. 

इन प्रदेशों में घने कोहरे और शीतलहर की चेतावनी

मौसम विभाग की मानें तो 28 से 30 जनवरी को हिमाचल प्रदेश, हरियाणा, पंजाब, दिल्ली, चंडीगढ़ में सुबह के दौरान, घना कोहरा देखने को मिल सकता है. 29-30 जनवरी को उत्तरी मध्य प्रदेश, बिहार, राजस्थान और उत्तर प्रदेश में सुबह और रात को अलग-अलग इलाकों में घना कोहरा रह सकता है.  

Kal Ka Mausam
Advertisment