Kal Ka Mausam: उत्तर भारत में सुबह-शाम ऐसा रहेगा मौसम, जानें आपके राज्य का हाल

Kal Ka Mausam: उत्तर भारत में मौसम करवट लेने लगा है. ठंड की विदाई हो रही है तो वहीं गर्मी दस्तक देने वाली है. आपके राज्य में कल का मौसम कैसा रहेगा, आइये जानते हैं.

Kal Ka Mausam: उत्तर भारत में मौसम करवट लेने लगा है. ठंड की विदाई हो रही है तो वहीं गर्मी दस्तक देने वाली है. आपके राज्य में कल का मौसम कैसा रहेगा, आइये जानते हैं.

author-image
Jalaj Kumar Mishra
New Update
Kal Ka Mausam IMD alert News

Kal Ka Mausam (AI)

Kal Ka Mausam: उत्तर भारत से सर्दी की विदाई होने वाली है. सुबह-शाम का वक्त हटा दिया जाए तो लोगों को ठंड से राहत मिलने लगी है. आईएमडी के अनुसार, तापमान में बढ़ोतरी से अधिकांश राज्यों में जल्द गर्मी का एहसास होने लगेगा. हालांकि, 16 फरवरी से एक नया वेस्टर्न डिस्टर्बेंस पंजाब, हरियाणा और पहाड़ी राज्यों का मौसम प्रभावित हो सकता है. इसके अलावा, 18-19 फरवरी को दिल्ली, राजस्थान और उत्तर प्रदेश में तेज आंधी-तूफान के साथ बारिश होने का पूर्वानुमान जताया जा रहा है. 

Advertisment

दिल्ली-राजस्थान में ऐसा रहेगा मौसम

दिल्ली-एनसीआर में मौसम दिन में काफी गरम होने लगा है. हालांकि, सुबह-शाम में ठंड का एहसास हो रहा है. मौसम विभाग का अनुमान है कि अगले 48 घंटे के दौरान, न्यूनतम तापमान बढ़कर 13 डिग्री तो अधिकतम तापमान 26 डिग्री तक पहुंच सकता है. वहीं, दिल्ली से सटे राजस्थान में पिछले 24 घंटे में वेस्टर्न डिस्टर्बेंस के आंशिक प्रभाव से बारिश की गतिविधियां दर्ज की गईं हैं. मौसम विभाग की मानें तो सीकर, श्रीगंगानगर, चुरू और झुंझनू सहित कुछ इलाकों में बादल छा सकते हैं. जल्द ही इससे गर्मी महसूस होने लगी है. 

यूपी-बिहार में ऐसा रहेगा मौसम

उत्तर प्रदेश में ठंड ने वापस दस्तक दे दी है. खासकर दिन में तापमान बढ़ने से लोगों ने राहत की सांस ली है. अब दिन का मौसम काफी सुहाना हो रहा है. पछुआ हवाओं की रफ्तार कम होने से तापमान में बढ़ोतरी हो सकती है. यहां भी सुबह-शाम के वक्त ठंड हो सकती है. वहीं, बिहार में यूपी के मुकाबले अधिक सर्दी हो रही है. मौसम विभाग ने उम्मीद जताई है कि प्रदेश के अधिकांश जिलों में मौसम साफ ही रहेगा. दिन में तापमान बढ़ने से सर्दी का असर कम हो जाएगा. 

पहाड़ी राज्यों में ऐसा रहेगा मौसम

अगले 24 घंटे में उत्तराखंड, हिमाचल और जम्मू-कश्मीर में बर्फबारी और बारिश की संभावना है. 13 से 16 फरवरी के बीच हिमालयी क्षेत्रों में छिटपुट बादल बरसेंगे और हिमपात जारी रहने से सर्दी का एहसास कायम रहेगा. 

तमिलनाडु में बारिश का अलर्ट

दक्षिण भारत के कुछ इलाकों में अगले 48 घंटे में मौसम परिवर्तित हो सकता है. 13 फरवरी को आईएमडी ने तमिलनाडु के चेन्नई और डेल्टा में आंशिक रूप से बादल छाए रहने की उम्मीद है. यहां तेज हवाओं के साथ बारिश होने की संभावना है.  

Kal Ka Mausam
Advertisment