साध्वी प्रेम बाईसा मामला: बिना पर्ची के लगाया गया था इंजेक्शन, क्या लापरवाही ने ली साध्वी की जान?

जोधपुर पुलिस कमिश्नर ने साफ किया है कि साध्वी प्रेम बाईसा की मौत कार्डियक अरेस्ट और सांस की बीमारी से हुई. हालांकि, जांच में कंपाउंडर की बड़ी लापरवाही सामने आई है. बिना डॉक्टर की पर्ची के इंजेक्शन लगाने और हालत बिगड़ने पर अस्पताल न ले जाने जैसे गंभीर सवाल उठे हैं.

जोधपुर पुलिस कमिश्नर ने साफ किया है कि साध्वी प्रेम बाईसा की मौत कार्डियक अरेस्ट और सांस की बीमारी से हुई. हालांकि, जांच में कंपाउंडर की बड़ी लापरवाही सामने आई है. बिना डॉक्टर की पर्ची के इंजेक्शन लगाने और हालत बिगड़ने पर अस्पताल न ले जाने जैसे गंभीर सवाल उठे हैं.

author-image
Ravi Prashant
New Update
jodhpur sadhvi

जोधपुर साध्वी केस Photograph: (X/ani)

जोधपुर में साध्वी प्रेम बाईसा की मौत के मामले ने अब एक नया मोड़ ले लिया है. शहर के पुलिस कमिश्नर ओम प्रकाश ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर बताया कि शुरुआती मेडिकल रिपोर्ट के हिसाब से साध्वी की मौत कार्डियक अरेस्ट (दिल का दौरा) और सांस की बीमारी की वजह से हुई है. जांच में पता चला कि उन्हें पहले से ही अस्थमा और सांस लेने में तकलीफ थी.

Advertisment

कंपाउंडर पर उठ रहे हैं गंभीर सवाल

भले ही मौत की वजह बीमारी बताई जा रही है, लेकिन पुलिस की एसआईटी (SIT) जांच में कुछ ऐसी बातें सामने आई हैं जो लापरवाही की ओर इशारा करती हैं. कमिश्नर ने बताया कि कंपाउंडर देवी सिंह राजपुरोहित ने बिना किसी डॉक्टर की पर्ची या सलाह के इंजेक्शन लगाया था. जब साध्वी की तबीयत ज्यादा बिगड़ने लगी, तो उन्हें तुरंत अस्पताल क्यों नहीं पहुंचाया गया? पुलिस को इस बारे में कुछ अहम सबूत मिले हैं. पुलिस का कहना है कि मेडिकल नियमों के हिसाब से कंपाउंडर के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी.

इंस्टाग्राम पोस्ट का कोई लेना-देना नहीं

पिछले कुछ दिनों से साध्वी के पिता की एक इंस्टाग्राम पोस्ट को लेकर काफी चर्चा हो रही थी. इस पर पुलिस कमिश्नर ने पूरी तरह विराम लगा दिया है. उन्होंने साफ किया कि
उस पोस्ट का इस दुखद घटना से कोई संबंध नहीं है. जांच में पिता का कोई भी गलत इरादा (मैलेफाइड इंटेंशन) सामने नहीं आया है. पहले के किसी भी पुराने मामले का इस घटना से कोई जुड़ाव नहीं मिला है.

आगे क्या होगा?

फिलहाल पुलिस को फाइनल मेडिकल रिपोर्ट का इंतजार है. एसआईटी अभी भी अपनी जांच जारी रखे हुए है और आम लोगों से भी जरूरी जानकारी जुटा रही है. पुलिस ने भरोसा दिलाया है कि पूरी जांच पारदर्शी तरीके से होगी और फाइनल रिपोर्ट आने के बाद ही कानून के मुताबिक अगला कदम उठाया जाएगा.

ये भी पढ़ें- बठिंडा में दिल दहला देने वाली वारदात, प्रेमी के चक्कर में मां ने अपने ही दो मासूम बच्चों को जहर देकर मारा

INDIA
Advertisment