ईरान तनाव के बीच IndiGo का बड़ा कदम, 28 फरवरी तक सभी उड़ाने कैंसिल, जारी किए एडवाइजरी

ईरान और उसके आसपास के क्षेत्र में जारी अस्थिर हालात का असर अब हवाई यातायात पर भी साफ दिखने लगा है. देश की प्रमुख एयरलाइन इंडिगो ने यात्रियों और अपने क्रू की सुरक्षा को प्राथमिकता देते हुए ट्रैवल एडवाइजरी जारी की है.

ईरान और उसके आसपास के क्षेत्र में जारी अस्थिर हालात का असर अब हवाई यातायात पर भी साफ दिखने लगा है. देश की प्रमुख एयरलाइन इंडिगो ने यात्रियों और अपने क्रू की सुरक्षा को प्राथमिकता देते हुए ट्रैवल एडवाइजरी जारी की है.

author-image
Dheeraj Sharma
New Update
indigo

indigo Photograph: (social media)

ईरान और उसके आसपास के क्षेत्र में जारी अस्थिर हालात का असर अब हवाई यातायात पर भी साफ दिखने लगा है. देश की प्रमुख एयरलाइन इंडिगो ने यात्रियों और अपने क्रू की सुरक्षा को प्राथमिकता देते हुए ट्रैवल एडवाइजरी जारी की है. इसके तहत कई अंतरराष्ट्रीय उड़ानों को अस्थायी रूप से रद्द करने का फैसला लिया गया है.

Advertisment

28 फरवरी तक रद्द रहेंगी ये उड़ानें

इंडिगो ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स (पूर्व में ट्विटर) पर जानकारी साझा करते हुए बताया कि त्बिलिसी, अल्माटी, बाकू और ताशकंद के लिए संचालित की जाने वाली उसकी उड़ानें 28 फरवरी 2026 तक रद्द रहेंगी. एयरलाइन का कहना है कि यह फैसला पूरी तरह एहतियातन लिया गया है, ताकि किसी भी तरह की सुरक्षा से जुड़ी चुनौती से बचा जा सके.

यात्रियों और क्रू की सुरक्षा प्राथमिकता

एयरलाइन ने अपने बयान में कहा कि ईरान के आसपास के घटनाक्रम को देखते हुए उड़ानों के संचालन में अतिरिक्त सावधानी बरती जा रही है. इंडिगो ने साफ किया कि यात्रियों को सुरक्षित और निर्बाध यात्रा अनुभव देने के लिए फ्लाइट शेड्यूल में आवश्यक बदलाव किए गए हैं. एयरलाइन ने यह भी संकेत दिया कि हालात पर लगातार नजर रखी जा रही है.

यात्रियों के लिए क्या हैं विकल्प?

इंडिगो ने रद्द की गई उड़ानों के टिकट बुक कर चुके यात्रियों को राहत देते हुए कहा है कि वे अपनी सुविधा के अनुसार वैकल्पिक यात्रा विकल्प चुन सकते हैं या फिर पूरा रिफंड प्राप्त कर सकते हैं. इसके लिए एयरलाइन ने एक लिंक भी साझा किया है, जहां जाकर यात्री अपनी बुकिंग से जुड़ी जानकारी अपडेट कर सकते हैं.

स्थिति के अनुसार लिए जाएंगे आगे फैसले

एयरलाइन की ओर से यह भी स्पष्ट किया गया है कि जैसे-जैसे क्षेत्रीय हालात में बदलाव आएगा, वैसे-वैसे उड़ानों से जुड़ी योजनाओं की समीक्षा की जाती रहेगी. किसी भी नए अपडेट या शेड्यूल में बदलाव की जानकारी यात्रियों को इंडिगो के आधिकारिक कम्युनिकेशन चैनलों के माध्यम से दी जाएगी.

यात्रियों से सहयोग की अपील

इंडिगो ने अपने बयान के अंत में यात्रियों से धैर्य और सहयोग बनाए रखने की अपील की है. एयरलाइन ने कहा कि मौजूदा परिस्थितियों में यह कदम यात्रियों और कर्मचारियों दोनों की सुरक्षा को ध्यान में रखकर उठाया गया है और कंपनी यात्रियों के विश्वास को बनाए रखने के लिए प्रतिबद्ध है.

अंतरराष्ट्रीय उड़ानों पर बढ़ता असर

विशेषज्ञों का मानना है कि पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव का असर आने वाले दिनों में अन्य एयरलाइंस के शेड्यूल पर भी पड़ सकता है. ऐसे में यात्रियों को सलाह दी जा रही है कि वे यात्रा से पहले संबंधित एयरलाइन की एडवाइजरी जरूर जांच लें.

INDIA
Advertisment