भारतीय वायुसेना ने पहली बार S-400 ‘सुदर्शन’ सिस्टम का जारी किया वीडियो, देखें VIDEO

भारतीय वायुसेना ने पहली बार S-400 सुदर्शन एयर डिफेंस मिसाइल सिस्टम के संचालन का वीडियो जारी किया है. वायुसेना ने दावा किया कि इस प्रणाली के जरिए सैन्य इतिहास की सबसे लंबी दूरी की ‘किल’ दर्ज की गई. यह उपलब्धि पिछले वर्ष ऑपरेशन सिंदूर के दौरान हासिल की गई थी.

भारतीय वायुसेना ने पहली बार S-400 सुदर्शन एयर डिफेंस मिसाइल सिस्टम के संचालन का वीडियो जारी किया है. वायुसेना ने दावा किया कि इस प्रणाली के जरिए सैन्य इतिहास की सबसे लंबी दूरी की ‘किल’ दर्ज की गई. यह उपलब्धि पिछले वर्ष ऑपरेशन सिंदूर के दौरान हासिल की गई थी.

author-image
Ravi Prashant
New Update
S400

S-400 वीडियो Photograph: (x/ANI)

भारतीय वायूसेना ने पहली बार अपने S-400 ‘सुदर्शन’ लंबी दूरी के एयर डिफेंस मिसाइल सिस्टम के संचालन का वीडियो शेयर किया है. वायुसेना ने इस वीडियो के साथ एक बयान भी जारी किया, जिसमें दावा किया गया कि इस सिस्टम के माध्यम से सैन्य इतिहास की अब तक की सबसे लंबी दूरी की किल दर्ज की गई. यह वीडियो सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर जारी किया गया, जिसके बाद रक्षा विशेषज्ञों और रणनीतिक विश्लेषकों के बीच चर्चा तेज हो गई है।

Advertisment

ऑपरेशन सिंदूर के दौरान मिली सफलता

वायुसेना के अनुसार यह उपलब्धि पिछले वर्ष मई में चलाए गए ‘ऑपरेशन सिंदूर’ के दौरान हासिल की गई थी. बयान में कहा गया है कि S-400 सुदर्शन एयर डिफेंस सिस्टम ने अत्यधिक लंबी दूरी पर दुश्मन लक्ष्य को सफलतापूर्वक निष्क्रिय किया. हालांकि लक्ष्य की प्रकृति और सटीक दूरी का आधिकारिक खुलासा नहीं किया गया है. रक्षा सूत्रों का मानना है कि यह दावा भारत की वायु रक्षा क्षमताओं को वैश्विक स्तर पर एक नई पहचान दिला सकता है.

S-400 की रणनीतिक अहमियत

S-400 सुदर्शन प्रणाली लंबी दूरी तक हवाई खतरों को ट्रैक और नष्ट करने में सक्षम मानी जाती है. यह प्रणाली लड़ाकू विमान, ड्रोन, क्रूज मिसाइल और बैलिस्टिक मिसाइल जैसे लक्ष्यों को पहचानकर उन्हें मार गिराने की क्षमता रखती है. विशेषज्ञों के अनुसार, इस तरह की लंबी दूरी की सफल कार्रवाई भारत की बहुस्तरीय वायु रक्षा प्रणाली को और मजबूत बनाती है. इससे सामरिक संतुलन और प्रतिरोधक क्षमता में भी वृद्धि होती है.

‘Longest Ever Kill’ का दावा

वायुसेना द्वारा “सबसे लंबी दूरी की किल” का दावा सैन्य हलकों में महत्वपूर्ण माना जा रहा है. हालांकि इस दावे की स्वतंत्र पुष्टि या विस्तृत तकनीकी जानकारी अभी सार्वजनिक नहीं की गई है

रणनीतिक संदेश भी

विशेषज्ञों के मुताबिक, इस वीडियो का सार्वजनिक किया जाना केवल तकनीकी उपलब्धि का प्रदर्शन नहीं, बल्कि एक रणनीतिक संदेश भी हो सकता है. क्षेत्रीय सुरक्षा चुनौतियों के बीच इस तरह की क्षमताओं का प्रदर्शन प्रतिरोधक प्रभाव पैदा करता है.

फिलहाल भारतीय वायुसेना का यह कदम देश की रक्षा तैयारियों और तकनीकी क्षमता को दर्शाने वाला महत्वपूर्ण संकेत माना जा रहा है. आने वाले दिनों में इस दावे को लेकर और अधिक आधिकारिक जानकारी सामने आने की संभावना है.

ये भी पढ़ें- प्रधानमंत्री मोदी ने संयुक्त प्रेसवार्ता को किया संबोधित, रिश्तों को 'विशेष रणनीतिक साझेदारी’ का दिया दर्जा

S400 Air Defence Missile
Advertisment