/newsnation/media/media_files/2026/02/03/india-us-trade-deal-2026-02-03-09-03-18.jpeg)
भारत-अमेरिका ट्रेड डीज से इन सेक्टर को होगा सबसे ज्यादा फायदा
India-US Trade Deal: भारत-यूरोपीय संघ के साथ फ्री ट्रेड डील के बाद अब अमेरिका और भारत के बीच भी व्यापार समझौता हो गया. जिसके तहत अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप द्वारा पिछले साल भारत पर लगाए गए भारी-भरकम टैरिफ को हटा लिया गया. अमेरिकी टैरिफ हटने से भारतीय निर्यात में भारी उछाल आने की उम्मीद है. जिससे भारत के कई सेक्टर सेक्टर को फायदा होगा. सबसे ज्यादा फायदा होने वाले सेक्टर में गारमेंट, लेदर और फुटवियर बनाने वाली कंपनियां शामिल है.
अमेरिका ने कितना कम किया भारत पर टैरिफ?
बता दें कि दोनों देशों के बीच हुए व्यापारिक समझौते के तहत अमेरिका ने कुल 32 फीसदी टैरिफ कम गिया है. जिसमें पहले से लगाए जा रहे 25 फीसदी टैरिफ को घटाकर 18 प्रतिशक कर दिया गया. जबकि रूस से कच्चा तेल खरीदने के लिए लगाया गया अतिरिक्त 25 प्रतिशत टैरिफ को पूरी तरह से हटा लिया गया. यानी अमेरिका ने भारतीत उत्पादों पर लगने वाले 50 फीसदी टैरिफ को घटाकर 18 फीसदी कर दिया.
यानी अमेरिका ने भारत से कुल 32 फीसदी टैरिफ हटा लिया. इसके साथ ही अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप ने कहा है कि ये व्यापार समझौता तत्काल प्रभाव से लागू होगा. अमेरिकी टैरिफ हटने से यूएस में कारोबार करने वाली भारतीय कंपनियों के मार्जिन में सुधार होगा. साथ ही कंपटीशन बढ़ेगा. इसके अलावा अमेरिका से अब ज्यादा ऑर्डर मिलेंगे. ऐसे में भारतीय कंपनियों की आमदनी भी बढ़ेगी.
पिछले साल अगस्त में लागू हुआ था अमेरिकी टैरिफ
भारत और अमेरिका के बीच हुई ट्रेड डील में मिली टैरिफ ढील से कई सेक्टर्स को सबसे ज्यादा फायदा होगा. बता दें कि अमेरिका ने भारत पर 27 अगस्त 2025 को 50 प्रतिशत टैरिफ लागू किया था. जिससे भारतीय सामानों पर लागत का दबाव बढ़ गया, जिससे अमेरिकी बाजार में भारतीय उत्पादों की मांग में भी गिरावट आई. लेकिन जब अब अमेरिका ने एक बार फिर से भारत को टैरिफ से राहत दी है तो जो कंपनियां अमेरिका में बड़ा निर्यात करती हैं उनके डिमांड बढ़ जाएगी. जिसमें उन्हें मार्जिन में राहत, बेहतर कॉम्पिटिटिवनेस और ऑर्डर्स की स्पष्टता मिलने का अनुमान है. भारतीय निर्यातकों में मुख्य रूप से टेक्सटाइल, सीफूड, ऑटो एंसिलरी, केमिकल्स और कुछ चुनिंदा कंज्यूमर कंपनियों को सबसे अधिक फायदा होगा.
भारत को इन सेक्टर में होगा सबसे ज्यादा फायदा
अमेरिकी टैरिफ से राहत मिलने के बाद भारत के इन सेक्टर्स में सबसे ज्यादा फायदा होगा. इनमें टेक्सटाइल और अपैरल, इंडो काउंट इंडस्ट्रीज, काइटेक्स, गोकलदास एक्सपोर्ट्स, पर्ल ग्लोबल, वेलस्पन इंडिया, हिमात्सिंका साइड, ट्राइडेंट, वर्धमान टेक्सटाइल्स, अरविंद, सीफूड सेक्टर, एपेक्स फ्रोजन फूड्स, वॉटरबेस, अवंती फीड्स, ऑटो और ऑटो पार्ट्स, सोना बीएलडब्ल्यू, रामकृष्ण फोर्जिंग, भारत फोर्ज, टाटा मोटर्स, संवर्धन मदरसन, बालकृष्ण टायर्स, सनसेरा इंजीनियरिंग, केमिकल और एग्रोकेमिकल, यूपीएल, एसआरएफ, जुबिलेंट इनग्रेविया, आरती इंडस्ट्रीज, पीआई इंडस्ट्रीज, कंज्यूमर गुड्स, एलटी फूड्स, केआरबीएल और टाटा कंज्यूमर प्रोडक्ट्स जैसे सेक्टर्स और कंपनियों को सबसे अधिक लाभ होगा.
/newsnation/media/agency_attachments/logo-webp.webp)
Follow Us