अमेरिका से दोस्ती का तोहफा, फोन, लैपटॉप और बादाम के गिरेंगे दाम, जानिए मोदी-ट्रंप डील का असर

2 फरवरी 2026 को हुई भारत-अमेरिका ट्रेड डील के बाद आम आदमी के लिए अच्छी खबर है. भारत ने अमेरिकी सामानों पर टैक्स कम करने का वादा किया है. इससे लैपटॉप, स्मार्टफोन और डेयरी उत्पाद सस्ते हो सकते हैं. इसका असर अगले 6 से 12 महीनों में बाजार में दिखने लगेगा.

2 फरवरी 2026 को हुई भारत-अमेरिका ट्रेड डील के बाद आम आदमी के लिए अच्छी खबर है. भारत ने अमेरिकी सामानों पर टैक्स कम करने का वादा किया है. इससे लैपटॉप, स्मार्टफोन और डेयरी उत्पाद सस्ते हो सकते हैं. इसका असर अगले 6 से 12 महीनों में बाजार में दिखने लगेगा.

author-image
Ravi Prashant
New Update
india usa deal

इंडिया-अमेरिका डील Photograph: (Freepik)

भारत और अमेरिका के बीच 2 फरवरी 2026 को हुई बातचीत ने आम लोगों के लिए सस्ती खरीदारी के रास्ते खोल दिए हैं. पीएम मोदी और अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के बीच हुए इस समझौते का सीधा फायदा आपकी जेब को होगा. आइए जानते हैं कि इस डील के बाद आपके लिए क्या-क्या सस्ता होने वाला है:

Advertisment

सस्ते होंगे आईफोन और लैपटॉप

अगर आप नया स्मार्टफोन या लैपटॉप खरीदने का प्लान बना रहे हैं, तो थोड़ा रुकना फायदेमंद हो सकता है. इस डील के तहत भारत अमेरिका से ज्यादा टेक्नोलॉजी और गैजेट्स खरीदेगा. अब तक Apple, Dell और HP जैसे अमेरिकी ब्रांड्स पर काफी ज्यादा टैक्स लगता था, जिससे ये महंगे मिलते थे. अब टैक्स कम होने से इन गैजेट्स की कीमतें काफी नीचे आ सकती हैं. 

किचन का सामान और ड्राई फ्रूट्स के घटेंगे दाम

सिर्फ गैजेट्स ही नहीं, खाने-पीने की चीजें भी अब सस्ती मिलेंगी. अमेरिका दुनिया में डेयरी प्रोडक्ट्स और फलों का बड़ा मार्केट है. अब अमेरिका से आने वाले बादाम, अखरोट और सेब पर टैक्स कम होगा. साथ ही, विदेशी चीज (Cheese), मक्खन और दूध जैसे सामान भी पहले के मुकाबले कम दाम पर मार्केट में मिलेंगे.

टैक्स में भारी कटौती का वादा

इस समझौते की सबसे बड़ी बात यह है कि दोनों देशों ने एक-दूसरे के सामान पर लगने वाले टैक्स (टैरिफ) को काफी कम कर दिया है. अमेरिका ने भारतीय सामान पर टैक्स 50% से घटाकर सीधे 18% कर दिया है. वहीं, भारत ने भी वादा किया है कि वह कई अमेरिकी सामानों पर टैक्स को जीरो या बहुत कम कर देगा, ताकि विदेशी चीजें लोगों की पहुंच में आ सकें. 

कब तक मिलेगा सस्ते सामान का फायदा?

हालांकि, इन सस्ती कीमतों का फायदा उठाने के लिए आपको थोड़ा इंतजार करना होगा. बाजार के जानकारों का कहना है कि नया नियम लागू होने और नया स्टॉक मार्केट में आने में 6 से 12 महीने का समय लग सकता है. एक बार जब ये बदलाव जमीन पर उतरेंगे, तो मार्केट में कॉम्पिटिशन बढ़ेगा और चीजें काफी सस्ती हो जाएंगी.

ये भी पढ़ें- भारत एक बार फिर वैश्विक व्यापार के केंद्रीय मंच पर आया: एमओएस कीर्तिवर्धन सिंह

INDIA
Advertisment